फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shri Shri Ravishankar statement After supreme court decision on ram mandir

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले श्री श्री रविशंकर, इस बार राम मंदिर विवाद का समाधान जरूर निकलेगा

Sat, 09 Mar 2019 10:14 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 09 Mar 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
Shri Shri Ravishankar statement After supreme court decision on ram mandir
श्री श्री रविशंकर

राम मंदिर को लेकर चल रहे विवाद के बीच उत्तराखंड पहुंचे आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने कहा कि इस बार राम जन्मभूमि का समाधान जरूर होगा। सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या राम जन्मभूमि का मामला बातचीत के जरिए सुलझाने को कहा है। ऐसे में अब जो भी होगा अच्छा ही होगा। 

विज्ञापन


बता दें कि राम मंदिर मामले की मध्यस्थता के लिए तीन लोगों का पैनल गठित किया है। पैनल की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जस्टिस इकबाल खलीफुल्ला करेंगे। वहीं आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर और वरिष्ठ वकील श्रीराम पंचू पैनल के सदस्य होंगे।

विज्ञापन

इसके बाद हल्द्वानी में उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा मुझे इसकी जानकारी अभी मिली है। इस पर क्या और कैसे करना है यह अभी सोच विचार कर किया जाएगा। रामजन्मभूमि विवाद को अपने स्तर से सुलझाने के लिए हर संभव कोशिश करूंगा। उम्मीद है इसका समाधान जरूर निकलेगा। 

इस दौरान उन्हें कमेटी में रखने पर हो रही राजनीति पर सवाल पूछने पर कहा इसे भी देखा जाएगा। मैं इस विषय में कुछ नहीं करना चाहता हूं। बता दें कि वे हल्द्वानी में एमबी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित महा सत्संग में प्रवचन देने यहां पहुंचे हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed