फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shri Shiv Mahapuran Katha was organized at Shri Hanumada

Dehradun News: कलश यात्रा निकाली गई

Sat, 08 Jul 2023 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Shri Shiv Mahapuran Katha was organized at Shri Hanumada
श्री हनुमदद्धाम विकासनगर में श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया। कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


दिनकर विहार से शुरू हुई कलश यात्रा विभिन्न मार्ग से होते हुए मंदिर परिसर में संपन्न हुई। लोगों ने जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत किया। कथा व्यास आचार्य वाणी भूषण थपलियाल ने कहा कि महापुराण कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य के पूर्व जन्म के पाप धूल जाते हैं। शिव महापुराण कथा मनुष्य को सद्मार्ग पर चलने की शिक्षा देती है। कलयुग में कथा के श्रवण मात्र से ही मनुष्य का कल्याण होता है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी पश्चिमी संस्कृति के प्रभाव में आकर सनातनी संस्कृति को भूलती जा रही है। युवाओं से कथा का श्रवण करने आह्वान किया। कहा कि युवा धार्मिक आयोजनों में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करें। इस मौके पर बलवीर ग्रोवर, महंत विष्णु महावर, कमला जसवाल, ऊषा शर्मा, शोभा देवी, पूनम ठाकुर, ललिता शर्मा, रेखा तोमर, अंजू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed