फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shri Sanatan Dharma Sabha took out a procession of

Dehradun News: ठाकुर जी के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लगाए जयकारे

Fri, 08 Sep 2023 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Shri Sanatan Dharma Sabha took out a procession of

विज्ञापन



ठाकुर जी के दर्शन के लिए उमड़े भक्त





नगर के प्रमुख स्थलों से निकली ठाकुर जी की शोभायात्रा

एक झलक पाने के लिए लालायित हुए भक्त, पुष्प वर्षों कर जगह-जगह स्वागत



श्री सनातन धर्म सभा ने कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर ठाकुरजी की पालकी की शोभायात्रा निकाली। पालकी में विराजमान ठाकुर जी के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई बस ठाकुर जी की एक झलक पाने को लालायित हुआ जा रहा था। भक्तों ने अपने प्रिय ठाकुर जी पर पुष्प वर्षा कर राधेकृष्ण जयकारे लगाए।

बृहस्पतिवार को शोभायात्रा सिनेमा गली श्री सनातन धर्म मंदिर से शुरू हुई। शोभायात्रा 28 फिटा रोड, एक्सचेंज रोड, सैय्यद रोड, डाकपत्थर चौक, शहीद विनोद पुन चौक, महाराजा अग्रसेन चौक, आर्य समाज, गीता भवन होते हुए मंडी चौक पर पहुंची।
विज्ञापन




बांके बिहारी श्री कृष्ण जी की धुनों पर भक्त भाव विभोर हो गए। दिल्ली और अन्य स्थानों से आए बैंड पार्टियों ने अपनी मधुर और कर्णप्रिय धुनों से नगर को कृष्णमय कर दिया। भगवान राम, कैलाशपति भगवान शंकर, हनुमान, राधा कृष्ण, बाल कृष्ण की लीलाओं पर आधारित झाकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक मुन्ना सिंह चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात, गीता भवन समिति, विभिन्न संस्थाओं, नगरपालिका परिषद और व्यापारियों ने पालकी का स्वागत किया। रात 10.30 बजे वापस श्री सनातन धर्म मंदिर में आकर शोभायात्रा का समापन हुआ। इस मौके पर पंडित रामचंद्र पैन्यूली, सुरेंद्र मित्तल, रविंद्र अग्रवाल, प्रदीप महावर, प्रमोद अग्रवाल, पंकज गुप्ता, योगेश गोयल आदि मौजूद रहे।



उधर साहिया बाजार में भगवान कृष्ण की पालकी की शोभा यात्रा निकाली गई। अमलावा नदी स्थित सियारली खड्ड में पालकी को स्नान कराया गया। शोभा यात्रा में भक्त जमकर झूमे। इससे पूर्व बीती रात्रि सनातन धर्म मंदिर परिसर में भगवान कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का मंचन किया गया। इस मौके पर पंडित राजेश शिव मोहन, सुरेश चौधरी, राजेश जैन, बलजीत संवाई, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।


कालसी स्थित दुर्गा मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित विपिन उनियाल ने विशेष पूजा अनुष्ठान संपन्न कराया। चांदी की पालकी में ठाकुर जी को बिठाकर कालसी बाजार, आम बाग, जामनसोत, वन विभाग कॉलोनी, डेरी फार्म कॉलोनी, कालसी गेट, हरिपुर होते हुए यमुना नदी के तट पर लाकर मंत्रोच्चार के बीच परंपरागत तरीके से स्नान कराया गया



इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान दिनेश चौहान, दिनेश अग्रवाल, प्रदीप चौहान, बलबीर तोमर, नरेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed