Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shortage of space in the library affects students' studies

Dehradun News: पुस्तकालय में जगह की कमी, विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर

Mon, 16 Nov 2026 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Mon, 16 Nov 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Shortage of space in the library affects students' studies
- महाविद्यालय में 20 हजार से अधिक पुस्तकें उपलब्ध, नई शिक्षा नीति के अनुरूप पुस्तकों की कमी बरकरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में पुस्तकालय के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। पुराना भवन छोटा पड़ने के बाद महिला छात्रावास में पुस्तकालय संचालित किया जा रहा है। यहां भी बड़े कक्ष के अभाव में पुस्तकों को चार अलग-अलग कमरों में रखना पड़ रहा है।

महाविद्यालय में 2000 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। पुस्तकालय में कुल 20,774 पुस्तकें उपलब्ध हैं। विषय आधारित पुस्तकों के साथ यहां साहित्य, कविता, इतिहास से जुड़ी पुस्तकें और पत्रिकाएं भी हैं। पुस्तकालय में केवल 50 विद्यार्थियों के बैठने की सुविधा है। जगह की कमी के चलते विद्यार्थियों को पुस्तकों तक पहुंचने और अध्ययन के लिए उपयुक्त वातावरण मिलने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


महाविद्यालय के लाइब्रेरियन ने बताया कि नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद पिछले पांच वित्तीय वर्षों में विभिन्न विषयों की करीब 1120 पुस्तकें पुस्तकालय में आई हैं। जबकि वित्तीय वर्ष 2026-27 में केवल 283 पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। हालांकि नई शिक्षा नीति के अनुरूप पाठ्यक्रम की पुस्तकों की मांग अधिक होने के कारण पुस्तकालय में इनकी कमी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुस्तकालय से हर महीने करीब 150 विद्यार्थी पुस्तकें जारी कराते हैं। पर्याप्त कक्ष और नई पुस्तकों की कमी के कारण विद्यार्थियों को अध्ययन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुस्तकालय में जगह बढ़ने और नई पुस्तकों की उपलब्धता होने से विद्यार्थियों को पढ़ाई में सुविधा मिल सकेगी।

महाविद्यालय में नए भवन का निर्माण हो रहा है, जिसमें पुस्तकालय संचालित किया जाएगा। पुस्तकों की खरीद बजट के अनुसार लगातार की जा रही है। शासन की ओर से बजट बढ़ाने के बाद एक साथ अधिक पुस्तकें उपलब्ध कराई जा सकेंगी। - डॉ. डीएस नेगी, प्राचार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed