फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   shortage of drinking water

आठ दिन से पेयजल के लाले, लोगों में गुस्सा

Tue, 26 Aug 2014 04:26 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कालागढ़/कोटद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, कालागढ़/कोटद्वार Updated Tue, 26 Aug 2014 04:26 PM IST
विज्ञापन
shortage of drinking water

कोटद्वार के कालागढ़ में आठ दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने पर कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों में आक्रोश बना हुआ है।

विज्ञापन


सड़कों पर उतर आए लोग

लोगों का गुस्सा इतना बढ़ा कि वे सड़कों पर उतर आए। संयुक्त संघर्ष समिति ने एसई का घेराव कर कार्यालयों में कामकाज ठप कर दिया। कालागढ़ में आठ दिनों से ठप पड़ी पेयजल आपूर्ति में सुधार न होने पर कर्मचारी संगठनों में जबरदस्त उबाल आ गया।

संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले सिंचाई विभाग के सभी कार्यालयों के कर्मचारी सिंचाई भवन पहुचे। जहां अधीक्षण अभियंता के कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी के साथ अधीक्षण अभियंता का घेराव कर दिया।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता एनके शर्मा ने कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुलाया, लेकिन कर्मचारी इस बात पर अड़े रहे कि वे पेयजल आपूर्ति देख रहे अधिशासी अभिंयता के आने पर ही वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शिविर प्रबंध खंड के अधिशासी अभिंयता के कार्यालय में न होने पर दोपहर तक कर्मचारियों व अधिकारियों के बीच वार्ता न हो सकी।

प्रदर्शन में सुरेश देवांतक, अशोक कुमार चौहान, नीरज शर्मा, ललित मोहन, राजीव कुमार, दिलावर सिंह रावत, रामकिशन, राधेलाल, संदीप शर्मा, कुलवीर सिंह आदि शामिल रहे।


समाचार लिखे जाने तक अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच वार्ता शुरू नही हो पाई थी। कर्मचारी शिविर प्रबंध खंड के अधिशासी अभिंयता को वार्ता मे बुलाने की मांग पर अड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed