{"_id":"501cf19a055299fb8de9818dd2c8bfcc","slug":"shopper-selling-fake-cartez-by-the-level-of-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली कार्टेज बेचने पर 'लाला' पहुंचे हवालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली कार्टेज बेचने पर 'लाला' पहुंचे हवालात
अमर उजाला, केकेशर्मा, रुड़की
Updated Wed, 28 Aug 2013 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक नामीगिरामी कंपनी के नाम से नकली कंप्यूटर कार्टेज बेचने वाली रुडकी की तीन दुकानों पर कंपनी के अधिकारियों ने छापे मारे। इस दौरान कंपनी के नाम से बेचे जा रहे तीनों दुकानों से कुल 27 नकली कार्टेज बरामद हुई।
विज्ञापन
कंपनी के अधिकारी की ओर से तीनों दुकानदारों के खिलाफ कॉपी राईट एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
नकली कार्टेज बेच रहे दुकानदार
गुडगांव की कंप्यूटर की कार्टेज बनाने वाली कंपनी को सूचना मिल रही थी की कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित तीन दुकानों पर कंपनी के नाम से नकली कार्टेज बेची जा रही है।
विज्ञापन
इस सूचना पर कंपनी के वरिष्ट जांच अधिकारी टीम के साथ कोतवाली सिविललाइंस पहुंचे। टीम ने पुलिस को साथ लेकर सिविल लाइंस स्थित तीन दुकानों पर छापे मारे।
कंपनी का रेपर
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जसबीर पुंडीर ने बताया कि अमित गोयल की दुकान से कंपनी का रेपर लगाकर बेची जा रही 11 नकली कार्टेज बरामद हुई।
वहीं मोहम्मद इनाम की दुकान से 9 कार्टेज तथा राजीव की दुकान से 7 कार्टेज बरामद हुई। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।
कॉपी राईट एक्ट
कंपनी के वरिष्ट जांच अधिकारी कमल सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने अमित गोयल, मो. इनाम और राजीव के खिलाफ कॉपी राईट एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन