{"_id":"6521a5e839c93ff7f506a784","slug":"shopkeepers-are-always-afraid-of-darkness-in-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-261304-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बाजार में अंधकार, लूटने के डर से हमेशा सहमे रहते हैं दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बाजार में अंधकार, लूटने के डर से हमेशा सहमे रहते हैं दुकानदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब 70 हजार से अधिक की स्थानीय और अस्थाई आबादी वाले सेलाकुई के मुख्य बाजार की सड़क पर शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। चौंकाने वाल बात यह है यह बाजार दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग के मध्य स्थित है। दो किलोमीटर लंबे बाजार में करीब 1200 दुकानें है।
सेलाकुई बाजार में शाम को खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को सड़क पर कई जगह मोबाइल की लाइट चालू कर चलना पड़ता है। शाम को दुकान बंद करने के बाद अंधेरे की वजह से दुकानदारों को भी परेशानी होती है। बाजार में खरीदारी के लिए आने वाली महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं भी होती है। वहीं रात को व्यापारियों को घर जाते समय चोरी, छिनैती लूट आदि आपराधिक घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
व्यापारियों का कहना है कि कभी ग्राम पंचायत के दौर में बाजार में कुछ एक स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगी थी, जो अब लंबे समय से बंद पड़ी हैं। व्यापार मंडल लगातार बाजार में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग कर रहा है। व्यापारियों ने इस बार दिवाली पर बाजार के स्ट्रीट लाइट से रोशन होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
क्षेत्र में जल्द 400 स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। स्ट्रीट लाइट लगने के बाद पथ प्रकाश से जुड़ी समस्या हल हो जाएगी। - एमएल शाह, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत
सेलाकुई बाजार, निगम रोड, हरिपुर रोड, जमनपुर, पीठ वाली गली, गोरखा गली, पुरवइया लाइन में 1800 दुकानें है। कहीं भी स्ट्रीट लाइट नहीं है। व्यापारियों को घर जाते समय डर लगा रहता है कि कोई गुंडा बदमाश वारदात को अंजाम न दे। - चैतन्य अनिल गौड़, अध्यक्ष, उद्योग व्यापार मंडल
रवि इंटरप्राइजेज के नाम से बाजार में दुकान है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर भी वाहनों की लाइट की रोशनी रहती है। लेकिन गलियों की दुकानों में सात बजे ही अंधेरा हो जाता है। यहां स्ट्रीट लाइट लगाना बहुत जरूरी है। नगर पंचायत प्रशासन मूलभूत सुविधाओं पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहा है। - बीडी तिवारी, व्यापारी, निगम रोड
मेरी बेकरी की दुकान है। रोजाना छरबा स्थित आवास से सेलाकुई आना जाना रहता है। स्ट्रीट लाइट न होने के कारण सड़क पर अंधेरा पसरा रहता है। इसके चलते कोई अप्रिय घटना न घट जाए डर बना रहता है। - रजत कोंडल, व्यापारी
चुनाव के समय क्षेत्रीय विधायक ने बाजार में स्ट्रीट लाइट लगाने को कहा था। लेकिन आज तक स्ट्रीट लाइटें नहीं लगीं है। बाजार में अंधेरा होने के कारण कई बार महिलाओं के साथ छेड़खानी हो चुकी है। पुलिस का यही कहना होता है कि अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश भाग जाते हैं।
- रविंद्र रमोला व्यापारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष, सहसपुर