{"_id":"5adebeef4f1c1b62098b63db","slug":"shopkeeper-with-son-beat-woman-and-her-daughters","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार ने बेटे संग मिलकर सरेआम महिला और उसकी बेटियों को पीटा, मच गया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार ने बेटे संग मिलकर सरेआम महिला और उसकी बेटियों को पीटा, मच गया हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
Rohtak Court
ऋषिकेश के चंद्रभागा में सरेराह एक महिला और उसकी दो बेटियों को पीटने के मामले में पुलिस ने बाप-बेटे के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
महिला और उसकी बेटियों से मारपीट करने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीते शुक्रवार को चंद्रभागा निवासी एक महिला का एक व्यक्ति से दुकान में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन
इसके बाद उसने अपने बेटे के साथ मिलकर महिला और उसकी दो बेटियों को सरेआम पीट दिया। मामला कोतवाली पहुंचने पर पुलिस ने एक दिन बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन
Trending Videos
जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज
Rohtak Court
बताया कि आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को चंद्रभागा में महिला और उसकी बेटियों के साथ मारपीट को लेकर काफी हंगामा हुआ था। स्थानीय लोग पीड़ित महिला व उसकी दो बेटियों के साथ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली भी पहुंचे थे।
इस दौरान पीड़िता ने पुलिस को चंद्रभागा निवासी बाप-बेटे के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज किया है।