फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shooting started of Garhwali film Major Nirala

...जब कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत बोले,'लाइट, कैमरा, एक्शन'

Fri, 31 Mar 2017 02:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी Updated Fri, 31 Mar 2017 02:08 PM IST
विज्ञापन
Shooting started of Garhwali film Major Nirala

संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री प्रकाश पंत गुरुवार को पौड़ी में लाइट, कैमरा, एक्श्न बोलते नजर आए। गढ़वाली फिल्म ‘मेजर निराला’ का कंडोलिया में मुहूर्त शॉट लिया। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मुहूर्त शाट लेने के बाद फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। इस मौके पर काबीना मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि प्रदेश सरकार फिल्म नीति पर भी काम कर रही है। कहा कि डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के उपन्यास ‘मेजर निराला’ में देशभक्ति के साथ ही उत्तराखंड की सैन्य परंपरा और जनजीवन को लेकर कहानी बुनी गई है।  
विज्ञापन


 गढ़वाली फिल्म ‘मेजर निराला’ में कुल पांच गीत गाए जाने हैं, जिनमें दो गीत डॉ. निशंक के तो तीन गीत लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी के हैं। फिल्म की निर्मात्री और कथक नृत्यांगना आरुषि निशंक ने कहा कि गढ़वाल की संस्कृति व सामाजिक सरोकारों के संवर्द्धन के लिए मातृभाषा में फिल्म बनाने का निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये अभ‌िनेत्री भी आएंगी नजर

Shooting started of Garhwali film Major Nirala

फिल्म में मेजर निराला की भूमिका में राजेश मालगुड़ी, पत्नी निकिता बुटोला, मां की भूमिका में रेखा बधानी, खलनायक रमेश रावत व बिगड़ैल बेटे की भूमिका अंकित कंडियाल, हास्य कलाकार की भूमिका हेमंत पांडे निभा रहे हैं।

 अतिथि कलाकार की भूमिका में फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी भी फिल्म में नजर आएंगी। गणेश बीरान के निर्देशन में बन रही फिल्म में मुख्य सहायक निर्देशक बीएस नेगी, कला निर्देशक देबू रावत, पटकथा व संवाद देवी प्रसाद सेमवाल ने लिखे हैं। 

इस मौके पर लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, हिंदी धारावाहिक निर्माता अपूर्वा बजाज, विधायक मुकेश कोली, अभिनव पंत, अजेंद्र अजय, गढ़वाली नृत्य निर्देशक अनिल बिष्ट व विमल बहुगुणा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed