फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   shivsena MP support woman's entry ban in shani temple.

शिवसेना सांसद बोले, शनि मंदिर में महिलाओं पर पाबंदी सही

Wed, 17 Feb 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 17 Feb 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
shivsena MP support woman's entry ban in shani temple.

सांसद और लोकसभा में शिवसेना के उपनेता चंद्रकांत खैरे का कहना है कि महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के शनि शिंगणापुर मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी उचित है। यह परंपरा के अनुरूप है इसलिए इसे कायम रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिवसेना राम मंदिर बनाने के लिए अभियान चलाएगी।

विज्ञापन


बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में सांसद और शनि शिंगणापुर मंदिर के ट्रस्टी चंद्रकांत खैरे ने कहा कि शनि मंदिर में सदियों से महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी है। इसके धार्मिक-सांस्कृतिक कारण हैं।
विज्ञापन


तथाकथित समाज सुधार के नाम पर धार्मिक परंपरा को तोड़ा नहीं जा सकता। इसलिए जो होता आया है, वह कायम रहना चाहिए। किसी मंदिर विशेष में प्रवेश कर महिलाओं को बराबरी का हक नहीं मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय महिलाएं भी इस परंपरा की समर्थक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेएनयू मुद्दे पर बोले, देशद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं कर सकते

shivsena MP support woman's entry ban in shani temple.

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रकरण पर उन्होंने कहा कि देशद्रोहियों को बरदाश्त नहीं किया जा सकता। अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब देश की संप्रभुता को खत्म करना और शत्रु देश की भक्ति नहीं हो सकती।

उन्होंने कहा महाराष्ट्र व केंद्रीय स्तर पर शिव सेना का भाजपा से गठबंधन है, लेकिन किसानों द्वारा की जा रही आत्महत्याओं पर हम सड़कों पर उतरेंगे। गोवंश के लगातार बढ़ते कटान को मुद्दा बनाया जाएगा। सांसद ने कहा कि उत्तराखंड के 2017 के विधानसभा चुनाव में शिव सेना सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

इस मौके पर शिव सेना के प्रदेश प्रमुख गौरव कुमार, अमित कर्णवाल, सत्यकेतु यादव, पंकज तायल, राहुल चौहान, मनोज सरीन, अनिल गुलाटी, वासु परविंद्रा आदि मौजूद थे।

भाजपा निभा रही कमजोर विपक्ष की भूमिका

shivsena MP support woman's entry ban in shani temple.

सांसद की अध्यक्षता में प्रदेश शिव सेना की बैठक में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा कमजोर विपक्ष की भूमिका निभा रही है। कहा गया कि उत्तराखंड में गाय समेत गोवंश को समाप्त किया जा रहा है।

हिंदू तीर्थों को सरकार बरबाद कर रही है। शिक्षा और रोजगार के मसलों की उपेक्षा की जा रही है। गाय की तस्करी जोरों पर है और भाजपा ऐसे मुद्दों पर खामोश है। वक्ताओं ने कहा कि अगले एक साल गाय-गो वंश बचाने और भाजपा के पाखंड पर अभियान चलाया जाएगा। साथ ही कांग्रेस सरकार पर भी हमला बोलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed