{"_id":"570ea0b14f1c1bd1644a6aff","slug":"shivpal-singh-yadav-met-vinod-barthwal-family-member","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़थ्वाल के परिजनों से मिले शिवपाल, अखिलेश भी आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़थ्वाल के परिजनों से मिले शिवपाल, अखिलेश भी आएंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 14 Apr 2016 06:16 AM IST
विज्ञापन
विनोद बड़थ्वाल के आवास पर पहुंच सपा नेता ने दी सांत्वना
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य और यूपी सरकार के सलाहकार विनोद बड़थ्वाल के निधन पर कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने परिजनों को सांत्वना दी। शिवपाल बुधवार शाम बड़थ्वाल के लाडपुर स्थित आवास पर आए और कहा कि सपा इस दुख की घड़ी में बड़थ्वाल परिवार के साथ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी सांत्वना देने के लिए यहां आएंगे।
बोले, आएंगे अखिलेश
यूपी के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि विनोद बड़थ्वाल का सपा को बढ़ाने में अभूतपूर्व योगदान रहा है। उनका जीवन पार्टी के लिए समर्पित रहा है। सपा के वह संस्थापक सदस्य रहे और अंतिम समय तक पार्टी के साथ रहे हैं। शिवपाल ने कहा कि सपा मुखिया और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अभी आएंगे। बड़थ्वाल परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री यादव आधा घंटे तक स्व. बड़थ्वाल के परिजनों के साथ रहे। अपने नेता के सामने आभा बड़थ्वाल और उनके बच्चे फफक कर रो पड़े। इस मौके पर सपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एसएन सचान, सपा पिछड़ा वर्ग सभा के प्रदेश अध्यक्ष गुलफाम अली, ओम प्रकाश चौहान, आरिफ वारसी, साहब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन