फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   shilpa and ashish are helping corona worries.

कोरोना वॉरियर्स की मददगार बनी शिल्पा-आशीष की जोड़ी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
shilpa and ashish are helping corona worries.
किचन में खाना तैयार करती शिल्पा भट्ट बहुगुणा। - फोटो : AMAR UJALA
माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। दून की शिल्पा भट्ट बहुगुणा और उनके पति आशीष बहुगुणा ने अपने जज्बे से इस बड़े संकट के दौरान भी एक अलग पहचान बनाई है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दिन-रात जुटे वॉरियर्स के लिए शिल्पा और आशीष पिछले कई दिनों से चाय नाश्ते का इंतजाम कर रहे हैं। उनके इस काम को सोशल मीडिया में जमकर सराहा भी जा रहा है। शिल्पा और आशीष मिलकर शहर में पिज़्ज़ा इटालिया और इडली बार चलाते हैं। कोरोना के दौरान लॉक डाउन हुआ तो कुछ समय के लिए काम बंद हो गया। लेकिन शिल्पा और आशीष चुप बैठने वालों में नहीं थे। उन्होंने देखा कि जरूरतमंदो के भोजन व राशन उपलब्ध कराने के लिए सैकड़ों लोग और स्वयंसेवी संस्थाएं सामने आ रही है। लेकिन कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दिन रात ड्यूटी कर रहे अलग-अलग विभागों के कर्मचारियों को फील्ड में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। इस पर दोनों ने फील्ड ड्यूटी कर रहे पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, जिला प्रशासन और अन्य विभागों के कर्मचारियों के लिए चाय नाश्ते की व्यवस्था शुरू की। शिल्पा और आशीष सुबह से इस काम में जुट जाते हैं। चाय नाश्ता तैयार करना, नाश्ता पैक करना, गाड़ियों में रखना और उसे अलग-अलग जगह ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों तक पहुंचाना, यही आजकल दोनों की दिनचर्या है। अपनी दो साल की बेटी को घर पर छोड़ कर दोनों रोजाना एक मिशन पर निकलते हैं और शाम को जब लौटते हैं, तो उनके साथ सैकड़ों कर्मचारियों की दुआएं भी होती है। आशीष ने बताया कि सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनका काम देखा और अब बड़ी संख्या में लोग मदद भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed