{"_id":"664000328e8312fc4b0fd5c4","slug":"shilgur-devtas-palanquin-reached-chhajad-village-on-a-one-year-stay-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-411115-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: एक वर्ष के प्रवास पर छजाड़ गांव पहुंची शिलगुर देवता की पालकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: एक वर्ष के प्रवास पर छजाड़ गांव पहुंची शिलगुर देवता की पालकी
विज्ञापन
शिलगुर देवता की पालकी शाही स्नान के बाद एक वर्ष के प्रवास के लिए छजाड़ गांव पहुंची। ग्रामीणों ने देवता का भव्य स्वागत किया। देव पालकी इससे पहले एक वर्ष के प्रवास पर भूठ गांव थी। शनिवार को देवता के दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। उन्होंने परिवार की सुख-शांति की कामना की। इस मौके पर महेंद्र सिंह चौहान, हरपाल सिंह चौहान, मेजर सिंह, जयेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
दूसरी ओर प्रवासी महासू देवता की पालकी एक दिन के प्रवास पर चातरा गांव पहुंची। लोगों ने पारंपरिक तरीके से पालकी का स्वागत किया। बजीर जयपाल सिंह पंवार ने बताया कि देवता की पालकी एक दिन के प्रवास के लिए गांव पहुंची है। जहां कलीराम नौटियाल के घर पर एक रात लगाई जाएगी। दूसरे दिन पालकी पालकी अपने धाम के लिए प्रस्थान करेगी।