फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shilgur deity will be installed in the new temple on 15th July

Dehradun News: 15 जुलाई को शिलगुर देवता को नए मंदिर में कराया जाएगा विराजमान

Sat, 29 Jun 2024 04:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Shilgur deity will be installed in the new temple on 15th July

विज्ञापन
ब्लॉक क्षेत्र के खत सिलगांव के ग्रामीणों की शुक्रवार को भंजरा पंचरा स्थित मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई। मंदिर समिति के अध्यक्ष कृपा राम शर्मा ने बताया कि 15 जुलाई को नगाया थात स्थित नव निर्मित मंदिर में शिलगुर महाराज को विराजमान कराया जाएगा। उस दिन देवता का जागड़ा आयोजित किया जाएगा। बताया कि बैठक में श्रद्धालुओं की व्यवस्था से लेकर भंडारा, देव दर्शन, प्रसाद वितरण, देव स्नान आदि सभी बिंदुओं पर चर्चा की गई।


मंदिर समिति के अध्यक्ष ने बताया कि 13 जुलाई की सुबह देवता को हरिपुर स्थित यमुना नदी में स्नान कराया जाएगा। उसके बाद देव मूर्ति को हिमाचल प्रदेश स्थित चूड़धार ले जाया जाएगा। वहां 14 जुलाई को देवता को शाही स्नान कराया जाएगा। बताया कि 15 जुलाई को देवता को शुभ मुहूर्त में नए मंदिर में विराजमान कराया जाएगा। उस दिन देव दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेगे। उनकी व्यवस्था सें संबंधित सभी विषयों पर चर्चा की गई। इस मौके पर जवाहर सिंह चौहान, मोतीराम शर्मा, कांति राणा, मोहर सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह चौहान, दयाल सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह, प्रताप सिंह, लाल सिंह चौहान, विरेंद्र सिंह पंवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed