फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shilgur-Bijat Maharaj's symbols reached Tarli

Dehradun News: शिलगुर-बिजट महाराज के चिह्न पहुंचे तारली

Mon, 12 May 2025 01:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Shilgur-Bijat Maharaj's symbols reached Tarli
पंजिया गांव स्थित मंदिर से शिलगुर और बिजट महाराज के देवचिह्न एक रात्रि के प्रवास पर तारली गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर देवचिह्नों का स्वागत किया। देव दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पंजिया पहुंचे। इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। तारली गांव निवासी दीवान सिंह तोमर ने बताया कि उनके पिता जय सिंह तोमर ने 40 वर्ष पूर्व घर की खुशहाली और बच्चों की तरक्की के लिए देवता से मनोकामना मांगी थी। मनोकामना पूर्ण होने पर देवचिह्नों को एक रात्रि के प्रवास पर अपने घर लाने की बात कही थी। बताया कि देवचिह्नों को रविवार दोपहर करीब एक बजे पंजिया गांव स्थित मंदिर से बाहर निकाला गया। इसके बाद तारली गांव के लिए प्रस्थान किया गया। बताया कि देवचिह्नों को साहिया बाजार होते हुए तारली गांव लाया गया। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। तारली गांव पहुंचने पर शुभ मुहूर्त में देवचिह्नों को घर में प्रवेश कराया गया। बताया कि सोमवार सुबह देवचिह्न अपने धाम पंजिया के लिए प्रस्थान करेंगे। इस मौके पर देव पुजारी संतराम भट्ट, विजय राम भट्ट, टीकम सिंह चौहान, बलवीर सिंह चौहान, गुलाब सिंह चौहान, संतराम चौहान, भवान सिंह, कुंदन सिंह, केदार सिंह चौहान, केशर सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed