फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sheetal bisht become scientist in isro

पहाड़ की बेटी बनी इसरो में साइंटिस्ट, पहली बार में मिली सफलता

Fri, 09 Jun 2017 05:16 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 09 Jun 2017 05:16 PM IST
विज्ञापन
sheetal bisht become scientist in isro
sheetal bisht

पहाड़ की बेटी ने देश में नाम रोशन किया है। देहरादून में क्लेमेंटटाउन की रहने वाली शीतल बिष्ट इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) में साइंटिस्ट बन गई है।

विज्ञापन


मूलरूप से पौड़ी जिले के गगवाड्स्यूं पट्टी के गांव बणगांव मल्ला का रहने वाली शीतल के पिता संतोष कुमार बिष्ट सेना से रिटायर्ड हैं जबकि मां अंजना बिष्ट गृहिणी हैं। देहरादून में शीतल का परिवार क्लेमेंटटाउन में रहता है।
विज्ञापन


शीतल ने ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय (Graphic  Era University) से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया। इस बीच इसरो की आईसीआरबी परीक्षा दी। पहले ही प्रयास में उन्हें सफलता मिल गई। उन्होंने हाल ही में इसरो में ज्वाइन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जीसेट-9 की ऐतिहासिक लांचिंग इसरो के कंट्रोल रूम में बैठकर लाइव देखी। शीतल का कहना है कि उन्होंने कभी भी इसरो के बारे में नहीं सोचा था। उन्हें बस एक अच्छी नौकरी की तलाश थी। इससे पहले उत्तराखंड के शैलेंद्र और प्रतिभा नेगी भी इसरो में साइंटिस्ट बन चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed