फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sheena bora came dehradun with boyfriend rahul mukharjee.

ब्वायफ्रेंड राहुल संग दून आई थी शीना, मामा ने किया खुलासा

Thu, 27 Aug 2015 09:57 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 27 Aug 2015 09:57 PM IST
विज्ञापन
Sheena bora came dehradun with boyfriend rahul mukharjee.

ऑनर किलिंग का शिकार हुई मुंबई की शीना बोरा अपने ब्याय फ्रेंड राहुल मुखर्जी के साथ दून के फार्म हाउस पर भी होकर गई है। राहुल के मामा ने खुलासा किया कि दोनों के बीच अच्छे संबंध थे।

विज्ञापन


पीटर मुखर्जी की पहली पत्नी शबनम मंगलवार तीसरे पहर तक यहां थी, लेकिन हाई प्रोफाइल केस के खुलासे के बाद वह भी यहां से कहीं चली गई है। अब यहां सिर्फ सन्नाटा पसरा है। फार्म हाउस में मौजूद माली और नौकरानी भी कुछ ज्यादा नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन


मुंबई में बेटी शीना बोरा की हत्या में मां इंद्राणी की गिरफ्तारी के बाद चर्चाएं यह रहीं कि मुंबई पुलिस दूसरे पति पीटर मुखर्जी के बेटे राहुल मुखर्जी की तलाश में दून आई है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। राहुल पीटर की पहली पत्नी शबनम का बेटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीटर की पहली पत्नी का दून में है फार्म हाउस

Sheena bora came dehradun with boyfriend rahul mukharjee.

(तस्वीर में पीटर की पहली पत्नी का दून स्थ‌ित फार्महाउस)

मुंबई में बुधवार को शीना बोरा की हत्या में इंद्राणी की धरपकड़ के बाद स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी ने यह खुलासा कर सनसनी फैला दी थी कि उसके बेटे राहुल मुखर्जी से शीना के रिश्ते थे।

दरअसल, पीटर मुखर्जी की पहली पत्नी शबनम का दून के बदरीपुर में फार्म हाउस है। शबनम तो यहां रहती है, लेकिन बेटा राहुल मुखर्जी मुंबई में रहता है। यदा-कदा वह अपनी मां से मिलने के लिए दून आता रहता है।

बृहस्पतिवार को फार्म हाउस पर मीडिया कर्मियों का जमावड़ा रहा। जोगीवाला पुलिस भी यहां भ्रमण करती रही। हालांकि यहां पर फार्म हाउस की मालकिन शबनम तो नहीं थी, लेकिन दो नौकरों के साथ एक नौकरानी वहां काम करती नजर आई।

राहुल ने मामा से कराई थी शीना की मुलाकात

Sheena bora came dehradun with boyfriend rahul mukharjee.

(तस्वीर में राहुल मुखर्जी के मामा शल‌िन)

नौकरानी का कहना था कि मैडम मंगलवार को यहां थी, लेकिन अब कहां गई हैं, पता नहीं। नौकर भी कुछ बताने की स्थिति में नजर नहीं आए। फार्म हाउस की मालकिन शबनम और राहुल का लिंक आसपास के लोगों के लिए किसी पहेली से कम नहीं है, क्योंकि उनके बारे में वे कुछ नहीं जानते।

फार्म हाउस के पास ही राहुल की नानी का घर है। मामा शलिन ने मीडिया को बताया कि राहुल कम बोलता है, इसलिए उससे कम ही मुलाकात होती थी। अलबत्ता 2011 में राहुल ने शीना बोरा से दून में पहली बार मुलाकात कराई थी। शीना व्यवहार में बहुत अच्छी थी। बुधवार को शीना की हत्या की बात सुनकर उन्हें भी झटका लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed