फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shatabdi express stuck in forest after tree fall on electric line in raiwala

आंधी-तूफान से ट्रेन की इलेक्ट्रिक लाइन पर गिरा पेड़, 4 घंटे जंगल में फंसी रही शताब्दी एक्सप्रेस 

Mon, 08 Apr 2019 11:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 08 Apr 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
Shatabdi express stuck in forest after tree fall on electric line in raiwala
जंगल में फंसी शताब्दी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

राजधानी दून व आसपास के इलाकों में सोमवार को दोपहर आई आंधी व बारिश के दौरान रायवाला व कांसरो के बीच ओएचई लाइन पर पेड़ गिरने से कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया।

विज्ञापन


ओएचई लाइन टूटने से नई दिल्ली-जन शताब्दी, बांद्रा एक्सप्रेस, लिंक एक्सप्रेस, देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस, देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस जैसी दर्जन भर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। अधिकारियों के मुताबिक नई दिल्ली को जाने वाली शताब्दी ट्रेन को तीन घंटे की देरी से रवाना किया गया।  
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, देहरादून व हरिद्वार में सोमवार दोपहर में आई आंधी से कई जगह रेल पटरियों पर पेड़ गिर गए थे। रायसी, ऋषिकेश, हरिद्वार बालावाली, नजीबाबाद, इकबालपुर जैसे इलाकों में आंधी से टूटे पेड़ ओएचई लाइन पर गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई ट्रेनें हुई प्रभावित

जिससे दर्जन भर ट्रेनें रुक गईं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक नई दिल्ली-देहरादून जन शताब्दी एक्सप्रेस को रायवाला में रोकना पड़ा। बाद में हरिद्वार से डीजल इंजन मंगाकर ट्रेन को रवाना किया गया। ट्रेन तीन घंटे की देरी से देहरादून पहुंची।

हावड़ा-देहरादून दून एक्सप्रेस, हरिद्वार-ऋषिकेश पैसेंजर, देहरादून बांद्रा एक्सप्रेस, देहरादून-प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस, ऋषिकेश-चंदौसी पैसेंजर, चंदौसी-ऋषिकेश पैसेंजर, देहरादून-अमृतसर जैसी गाड़ियों का संचालन भी प्रभावित हुआ। 

देहरादून रेलवे स्टेशन अधीक्षक एसडी डोभाल ने बताया कि देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी को तीन घंटे की देरी से रवाना किया गया। जबकि देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस को रोक लिया गया।

समाचार लिखे जाने तक रायवाला-कासरो के बीच टूटी ओएचई लाइन की मरम्मत का काम जारी था। ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने या ठप होने की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed