फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sharat sharma giving fitness massage on bike in all over india

बाइक पर फिट रहने का संदेश दे रहे 60 वर्षीय शरत, अब तक कर चुके 30 हजार किलोमीटर की यात्रा 

Thu, 01 Nov 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 01 Nov 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
sharat sharma giving fitness massage on bike in all over india
पत्रकार शरत शर्मा भारत यात्रा पर - फोटो : अमर उजाला

30 हजार किमी का सफर। 225 दिन की यात्रा। यह सफर यदि ग्रुप में हो तो दिक्कत नहीं होती, लेकिन दिल्ली निवासी 60 वर्षीय वरिष्ठ पत्रकार शरत शर्मा (मूल निवासी हिमाचल प्रदेश) इसके लिए बाइक पर अकेले ही निकले हैं। बीते 18 मार्च को दिल्ली से शुरू हुई 29 राज्य, चार केंद्र शासित प्रदेश और भूटान की यात्रा अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। यात्रा का समापन 10 नवंबर को दिल्ली में होगा। शरत इस यात्रा के जरिये जीवन में फिट रहने और सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश दे रहे हैं। यात्रा के दौरान उन्हें सिक्किम सबसे अनुशासित शहर मिला। जबकि गुजरात में यातायात नियमों का पालन कम होता दिखा। 

विज्ञापन


बकौल, शरत दिल्ली से यात्रा शुरू करने के बाद हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, भूटान, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर, बंगाल, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ पहुंचा। इसके बाद आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, गोवा, महाराष्ट्र, दमन-दीव और दादरा, नगर और हवेली, मध्य प्रदेश, पंजाब, जम्मू और श्रीनगर, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश की यात्रा पूरी की। श्रीनगर और जम्मू से चंबा, बिलासपुर, चंडीगढ़, शिमला और रेणुकाजी होते हुए देहरादून पहुंचा हूं। अब यहां से ऋषिकेश और नैनीताल जाना है। 10 नवंबर को दिल्ली में यात्रा समाप्त होगी। 
विज्ञापन


यातायात नियमों का पालन करें युवा 
बकौल शरत वर्ष 2016-17 में सड़क दुर्घटनाओं में 150,785 लोगों की मौत हुई। इनमें 52,500 बाइक सवार थे। 18.3 प्रतिशत लोगों की मौत बिना हेलमेट पहनने से हुई। कुल पीड़ितों में से 46.3 प्रतिशत 18 से 35 साल के बीच युवा थे। ऐसे में युवाओं को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। ड्राइविंग के दौरान मोबाइल के उपयोग से भी हादसे बढ़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिये शरत शर्मा के बारे में 
वरिष्ठ पत्रकार शरत 19 साल तक टाइम्स ऑफ इंडिया दिल्ली के संपादक रहे। 37 साल तक प्रिंट मीडिया में काम करने के बाद वह सेवानिवृत्त हुए। शुरुआत से उनका फिटनेस पर जोर रहा। अब भी प्रतिदिन तीन घंटे जिम करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed