फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   shankaracharya swaroopanand saraswati raise question on pm modi government

जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद ने राहुल का किया समर्थन, मोदी सरकार को लिया आड़े हाथ

Wed, 05 Jun 2019 08:05 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 05 Jun 2019 08:05 AM IST
विज्ञापन
shankaracharya swaroopanand saraswati raise question on pm modi government
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती - फोटो : फाइल फोटो

जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज ने प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लौटी मोदी सरकार के कामकाज को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनाने को लेकर सरकार गंभीर नहीं दिखाई दे रही है। बल्कि कार्यप्रणाली के हिसाब से ऐसा लगता है कि सरकार राम जन्म भूमि स्थल के बजाय कहीं और मंदिर बना कर राम भक्तों को भ्रमित करना चाहती है।

विज्ञापन


स्वरूपानंद सरस्वती ने ईवीएम की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाया। वहीं राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर चल रही बहस को उन्होंने अनावश्यक बताया। कहा कि राहुल गांधी हिंदू हैं।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राम के विरोध को लेकर उन्होंने कहा कि वह ये सब राजनीतिक दृष्टिकोण से कर रही हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। भाजपा ने जय श्री राम को अपना राजनीतिक नारा बना दिया है।

उन्होंने मोदी सरकार को सलाह दी कि वह कुछ करें या न करें पहले वे वादे पूरे कर दें जो उन्होंने पिछले कार्यकाल के समय जनता से किए थे। उत्तराखंड में जौली ग्रांट एयरपोर्ट का नाम शंकराचार्य के नाम पर रखे जाने की बात दोहराते हुए स्वामी स्वरूपानंद ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों को भगवान शंकराचार्य का ऋणी होना चाहिए। क्योंकि अगर वह न होते तो उत्तराखंड में चारधाम न होते और यहां देश-दुनिया से श्रद्धालु नहीं आते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed