फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shankaracharya Avimukteshwaranand subjected to disrespectful treatment Outrage at Char Dham pilgrimage priests

Uttarakhand: शंकराचार्य के साथ हुई घटना से चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत में आक्रोश, उच्चस्तरीय जांच की मांग

Tue, 20 Jan 2026 11:53 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 20 Jan 2026 11:53 AM IST
सार

ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का मौनी अमावस्या के दिन संगम नोज के सामने रथ रोकने पर समर्थकों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई। इसके बाद शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद संगम स्नाम किए बिना लौट गए थे। 

विज्ञापन
Shankaracharya Avimukteshwaranand subjected to disrespectful treatment Outrage at Char Dham pilgrimage priests
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज माघ मेले में मौनी आमावस पर्व पर ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के साथ हुई घटना की चारधाम तीर्थपुरोहित महापंचायत ने कड़ी निंदा की है। महापंचायत ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

विज्ञापन

चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने कहा कि माघ मेले के दौरान ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज एवं अन्य साधु संतों के साथ जो अशोभनीय व्यवहार पुलिस व प्रशासन ने किया, उसकी महापंचायत कड़ी निंदा करती है। उन्होंने कहा, सनातन धर्म के उच्च पदस्थ धर्माचार्य के साथ इस तरह की घटना निंदनीय है। यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने कहा कि यह सनातन धर्म पर हमला है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में एकल महिलाओं को अगले महीने से मिलेगा योजना का लाभ, प्रदेश में पहली बार होगी शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रह्म कपाल तीर्थ पुरोहित पंचायत समिति के केंद्रीय अध्यक्ष उमेश सती ने कहा कि यह अशोभनीय व्यवहार सनातन का अपमान है। इस प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। केदार सभा के सदस्य एवं चार धाम महा पंचायत के उपाध्यक्ष संतोष त्रिवेदी ने इसे सनातन धर्म पर हमला बताते हुए कहा कि यह निंदनीय है और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed