फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Single women in Uttarakhand will receive benefits from scheme starting next month: Rekha Arya

Uttarakhand: प्रदेश में एकल महिलाओं को अगले महीने से मिलेगा योजना का लाभ, प्रदेश में पहली बार होगी शुरू

Tue, 20 Jan 2026 11:44 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 20 Jan 2026 11:44 AM IST
सार

राज्य में पहली बार सीएम एकल महिला स्वरोजगार योजना शुरू होगी। योजना के तहत अब तक 11 जिलों की लाभार्थियों की अंतिम सूची तैयार कर ली गई है। इनमें 34852 इंटरमीडिएट पास करने वाली छात्राएं और 6021 जन्म लेने वाली बालिकाएं शामिल हैं। 

विज्ञापन
Single women in Uttarakhand will receive benefits from scheme starting next month: Rekha Arya
मंत्री रेखा आर्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सरकार नए साल में एकल महिलाओं को अगले महीने से योजना का लाभ देने जा रही है। पहली बार शुरू हो रही मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत 504 पात्र महिलाओं की सूची को अंतिम रूप दिया जा चुका है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सचिवालय में हुई विभागीय बैठक में कहा, योजना से महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगी।

विज्ञापन

विभागीय मंत्री ने बैठक में नंदा गौरा योजना की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा, योजना के तहत अब तक 11 जिलों की लाभार्थियों की अंतिम सूची तैयार कर ली गई है। इनमें 34852 इंटरमीडिएट पास करने वाली छात्राएं और 6021 जन्म लेने वाली बालिकाएं शामिल हैं। इन सभी को धनराशि वितरित करने के लिए फरवरी प्रथम सप्ताह में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने दो अन्य जिलों के लाभार्थियों की सूची को भी जल्द से जल्द अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। विभागीय मंत्री के मुताबिक सीएम एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत अब तक 504 पात्र महिलाओं की सूची को अंतिम रूप दिए जाने के साथ ही 331 अन्य पात्र महिलाओं की सूची को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब सेवानिवृत्त होने पर मिलेंगे एक लाख रुपये

प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवानिवृत्त होने पर एक अप्रैल से एक लाख रुपये मिलेंगे। विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने कहा, इस धनराशि को अगले वित्तीय वर्ष से और बढ़ाए जाने की तैयारी है। बैठक में विभागीय सचिव चंद्रेश कुमार, निदेशक बंसीलाल राणा, उपनिदेशक विक्रम सिंह, मोहित चौधरी आदि उपस्थित रहे।

वृद्ध महिलाओं के लिए नई योजना लाएगी सरकार

प्रदेश सरकार वृद्ध महिलाओं के लिए एक अन्य योजना लाने जा रही है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के मुताबिक प्रदेश की वृद्ध महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक, स्वास्थ्य और भावनात्मक संबल देने के उद्देश्य से नई योजना तैयार की जा रही है। इस योजना का स्वरूप कैसा होगा इसके लिए अधिकारी गांव-गांव जाकर वृद्ध महिलाओं का सर्वे करेंगे। जरूरतमंदों के सुझाव के बाद ही योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।
 

यह मिलेगा लाभ

प्रदेश की पात्र महिलाओं को सीएम एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत दो लाख की परियोजना पर 75 प्रतिशत की सब्सिडी मिलेगी।

ये भी पढे़ं...Avalanche: हिमालयी राज्यों में हर वर्ष आते हैं 132 हिमस्खलन, सबसे अधिक जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed