{"_id":"5d5ce12e8ebc3e6c62484031","slug":"shankaracharya-advocates-for-setting-up-a-pilgrimage-ministry-in-uttarakhand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शंकराचार्य ने उत्तराखंड में तीर्थाटन मंत्रालय बनाने की पैरवी, कहा 'कुंभ के कार्य समय से हों शुरू'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शंकराचार्य ने उत्तराखंड में तीर्थाटन मंत्रालय बनाने की पैरवी, कहा 'कुंभ के कार्य समय से हों शुरू'
Wed, 21 Aug 2019 11:51 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 21 Aug 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मुलाकात की। इस दौरान शंकराचार्य महाराज ने राज्यपाल से प्रदेश में पर्यटन के साथ तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए तीर्थाटन मंत्रालय बनाने की पैरवी की। शंकराचार्य ने 2021 में होने वाले कुंभ के कार्य समय पर शुरू करने की बात कही।
विज्ञापन
मंगलवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम पहुंचीं। जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी और एसएसपी अबुदई ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल को गार्ड ऑनर दिया गया। गार्ड ऑनर के बाद राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने जगद्गरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिलीं। राज्यपाल ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से कुशलक्षेम जानने के बाद प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की।
विज्ञापन
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने राज्यपाल से प्रदेश में पर्यटन की भांति तीर्थाटन का अलग से मंत्रालय बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीर्थाटन को बढ़ावा देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अलग मंत्रालय बनने से तीर्थाटन का समुचित विकास हो सकेगा। उन्होंने आगामी कुंभ के लिए कार्य शुरू न होने पर चिंता जताई। शंकराचार्य महाराज ने कहा कि यदि समय से कुंभ के कार्य नहीं हुए तो इससे कुंभ की भव्यता पर संशय रहेगा। इस मौके पर अभिषेक कौशिक, शिवकुमार त्यागी, नरेश शर्मा, आशुतोष शर्मा, देवेंद्र प्रधान, नारायण शास्त्री, डॉ. गौरव मनोचा, राहुल वशिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन