फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   shani will increase gold price.

इस ग्रह चाल से दो अगस्त के बाद महंगा होगा सोना!

Thu, 30 Jul 2015 09:20 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 30 Jul 2015 09:20 AM IST
विज्ञापन
shani will increase gold price.

दो अगस्त से सोने के गिरे भाव फिर चढ़ने लगेंगे। जी, हां इस दिन से शनिदेव मार्गी हो रहे हैं। जिससे बाजार में कई चीजों के दाम बढेंगे।

विज्ञापन


शनिदेव 14 मार्च को वृश्चिक राशि में वक्री हुए थे। अब उनका मार्गी होना अच्छा माना जा रहा है। हालांकि इससे बाजार में कई चीजों के दाम बढ़ेंगे। शनिदेव का वृश्चिक राशि में आगमन पिछले वर्ष (2014) में दो नवंबर को हुआ था। मार्च से शनि वक्री चल रहे थे।

शनिदेव क्रूर ग्रह हैं। क्रूर ग्रह की वक्री (उल्टी) चाल अच्छी नहीं मानी जाती है। वहीं मार्गी होना शुभ माना जाता है। दो अगस्त से शनिदेव मार्गी यानी सीधी चाल चलेंगे।
विज्ञापन


आचार्य भरत राम तिवारी के अनुसार शनिदेव के मार्गी होने पर तेल, सोना और शेयर बाजार में वृद्धि होगी। चना, गुड़ भी महंगा होगा।

यह रहेगा राशियों पर असर

shani will increase gold price.

नवग्रह शनि मंदिर के डॉ. आचार्य सुशांत राज के अनुसार शनिदेव का पूजन करने पर अब अधिक फल मिलेगा।

मेष, कन्या, कुंभ के लिए स्वर्ण का पाया है यानी मिला जुला असर रहेगा। बदलाव सामान्यकारक रहेंगे।
मिथुन, तुला, मकर के लिए चांदी का पाया है यानी शुभ फल देने वाला है। शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं।

वृष, सिंह, धनु के लिए तांबे का पाया है यानी सब अच्छा है। सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति होगी।
कर्क, वृश्चिक, मीन के लिए लोहे का पाया है यानी खराब समय है। खर्च अधिक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed