{"_id":"65ee17d46bc5704a0d0b9a77","slug":"shambhu-ki-chowki-panjia-bansar-motorway-located-in-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-368395-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जर्जर मोटरमार्ग पर हिचकोले खा रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जर्जर मोटरमार्ग पर हिचकोले खा रहे ग्रामीण
विज्ञापन
I- शंभू की चौकी-पंजिया-बंनसार मोटरमार्ग का नहीं हुआ डामरीकरण
I
I
I
I- बरसात में मलबा आने से संकरा हुआ मार्गI
कालसी ब्लॉक स्थित शंभू की चौकी-पंजिया-बंनसार मोटरमार्ग जर्जर स्थिति में है। निर्माण के बाद से सड़क का डामरीकरण नहीं हुआ है। सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बरसात के बाद आए मलबे से आवागमन में परेशानी हो रही है। लोग हिचकोले खाकर मार्ग से सफर कर रहे हैं। कई जगह सड़क संकरी होने से डेंजर प्वाइंट बन गए हैं।
लोक निर्माण विभाग साहिया ने वर्ष 2016 में शंभू की चौकी-पंजिया-बनसार मोटरमार्ग का निर्माण किया था। करीब आठ साल बीतने के बाद भी अब सड़क का डामरीकरण नहीं किया गया है। मोटरमार्ग से दधोऊ, पंजिया, बंनसार, ठुरोऊ, सैरी, अमराया आदि गांवों की करीब छह हजार की आबादी जुड़ी है। बरसात के दौरान मोटरमार्ग पर जगह-जगह आया मलबा अब तक साफ नहीं किया गया है। मार्ग पूरी तरह से उबड़-खाबड़ है।
स्थानीय निवासी बलवीर सिंह भंडारी, अंकित चौहान, गजेंद्र सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह, टीकम सिंह चौहान, संतराम भट्ट ने बताया कि मोटरमार्ग के डामरीकरण और सुधारीकरण के लिए अधिकारियों को कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है। बताया कि बार-बार मांग करने के बाद भी सड़क का डामरीकरण और सुधारीकरण नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
लोनिवि साहिया के अधिशासी अभियंता प्रत्युष कुमार ने बताया कि संबंधित सहायक अभियंता को सडक पर आए मलबे को हटाने के निर्देश दे दिए गए हैं। बताया कि सड़क के डामरीकरण और सुधारीकरण का एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा जा रहा है।