फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shahid kapoor on expedition of kedarnath

'पद्मावत' का 'पहाड़' लांघ शाहिद कपूर अब चढ़ेंगे केदारनाथ की चोटी

Tue, 06 Feb 2018 04:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 06 Feb 2018 04:33 PM IST
विज्ञापन
Shahid kapoor on expedition of kedarnath
shahid kapoor - फोटो : file photo

विवादों में फंसी चर्चित फ‌िल्म पद्मावत का पहाड़ लांघने के बाद फ‌िल्म स्टार शाह‌िद कपूर केदारनाथ की चोटी पर चढ़ेंगे। इस अभ‌ियान में शाह‌िद कपूर के साथ बॉलीवुड स्टार श्रद्धा कपूर, उर्वशी रौतेला भी शामिल रहेंगी।

विज्ञापन

मशहूर फ‌िल्म न‌िर्देशक मधुर भंडारकर के भी केदारनाथ जाने की संभावना है। 51 सदस्यीय दल में प्रशासन, इंजीन‌ियर‌िंग, पर्यावरण, खेल, पर्वतारोहण और मीड‌िया सह‌ित व‌िभिन्न क्षेत्रों के व‌िशेषज्ञ शाम‌िल होंगे।
विज्ञापन


दमखम की होगी परीक्षा
एक्सपीडिएशन-2018 नाम से होने जा रहे इस अभ‌ियान में सभी सेल‌िब्रिटीज के दमखम की परीक्षा होगी। सभी को गौरीकुंड से केदारनाथ की 17 से 18 क‌िमी की दूरी पैदल तय करनी होगी। केदारधाम तक पहुंचने के ल‌िए उन्हें खड़ी चढ़ाई पैदल चढ़नी होगी।                        
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ फरवरी से होगी अभ‌ियान की शुरुआत
अभ‌ियान की शुरुआत नौ फरवरी से होगी। 51 सदस्यीय नौ फरवरी की शाम सीतापुर पहुंचेगा। 10 फरवरी को सोनप्रयाग से गौरीकुंड पहुंचने के बाद केदारनाथ के लिए ट्रैक‌िंग शुरू होगी। 11 फरवरी को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र स‌िंह रावत भी केदारनाथ पहुंचेंगे। उनके साथ दल के लोग केदारपुरी में न‌िर्माण स्थलों का भ्रमण करेंगे।
 

हौसलाअफजाई करना है मकसद

Shahid kapoor on expedition of kedarnath
केदारनाथ - फोटो : SELF

सूचना महान‌िदेशक पंकज पांडेय के मुताब‌िक इस अभ‌ियान का मुख्य उद्देश्य हाड कंपा देने वाली ठंड में कार्य कर रहे कारीगरों और श्रम‌िकों की हौसलाअफजाई करना भी है। टीम के सदस्य उनका उत्साह बढ़ाएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने ज‌िन योजनाओं का श‌िलान्यास क‌िया था, उनके काम की प्रगत‌ि का भी जायजा ल‌िया जाएगा।
   
ये भी होंगे टीम का ह‌िस्सा
पीएमओ में सचिव भाष्कर खुल्बे, सचिव एके धस्माना, आईएएस आलोक रावत, आईएएस केके पंत, डीजी कोस्टगार्ड राजेंद्र सिंह, डीजीपी अनिल रतूड़ी, आईजी जीएस मर्तोलिया, सचिव अमित नेगी, दिलीप जावलकर, सूचना महानिदेशक एवं सचिव डॉ. पंकज पांडेय, लेखक प्रसून जोशी, लेखिका कविता काला, हेमंत पांडे, उर्वशी रौतेला, जुबिन नौटियाल, डॉ. राजेंद्र डोभाल, हर्ष डोभाल, डॉ. नवीन बलूनी, कर्नल अजय कोटियाल, पर्वतारोही बछेंद्री पाल, एथलीट ज्योत्सना रावत, ताशी और नुग्शी, क्रिकेटर एक्ता बिष्ट, मानसी जोशी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed