फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Seychelles president danny faure arrives uttarakhand

उत्तराखंड पहुंचे सेशेल्स के राष्ट्रपति, राज्यपाल ने खास तोहफा देकर किया स्वागत

Tue, 26 Jun 2018 06:33 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 26 Jun 2018 06:33 PM IST
विज्ञापन
Seychelles president danny faure arrives uttarakhand
Danny Faure

सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति डैनी ऐंटॉनी रौलेन फॉरे दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच गए हैं। उनके उत्तराखंड आगमन पर उनके सम्मान में मंगलवार को राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पाल ने राजभवन में राजकीय भोज का आयोजन किया। इस अवसर पर राज्यपाल डॉ. पाल और राष्ट्रपति फॉरे के मध्य योग, पर्यटन, आर्थिकी, कृषि और औद्यानिकी आदि विषयों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


राज्यपाल डॉ. पाल ने कहा कि उत्तराखंड और सेशेल्स दोनो ही विश्व प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र हैं और सेशेल्स के राष्ट्रपति के उत्तराखंड आगमन से यहां के पर्यटन को लाभ होगा। उत्तराखंड में मौजूदा पर्यटक स्थलों के साथ-साथ नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन भी विकसित किए जा रहे हैं। उत्तराखंड योग और आयुर्वेद की भूमि है। उन्होंने उत्तराखंड में ऐरोमैटिक प्लांट्स के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राज्य सरकार, किसानों की आय दोगुना करने के प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को पूरा करने के लिए काम कर रही है। पारंपरिक खेती में सुधार के साथ साथ खेती और विपणन (मार्केटिंग) के नए वैज्ञानिक तरीकों पर भी काम किया जा रहा है। राज्यपाल ने अतिथि राष्ट्रपति को राजभवन में ऐरोमैटिक प्लांट्स की लघु वाटिका भी दिखाई। राज्यपाल ने सेशेल्स के राष्ट्रपति को स्मृति चिन्ह के रूप में केदारनाथ मंदिर की अनुकृति भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेशेल्स के राष्ट्रपति ने भी राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया। राज्यपाल द्वारा आयोजित भोज में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, मंत्री प्रकाश पंत, राज्यमंत्री धन सिंह रावत, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, डीजीपी एके रतूड़ी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed