फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sexuall assault in dehradun rehabilitation center: director went to jail, number of victims may be even more

नशा मुक्ति केंद्र में दरिंदगी: डायरेक्टर गई जेल, पीड़िताओं की संख्या हो सकती है और भी अधिक

Sun, 08 Aug 2021 10:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 08 Aug 2021 10:26 PM IST
सार

बता दें कि क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र स्थित नशा मुक्ति केंद्र वॉक एंड विन से बृहस्पतिवार को चार युवतियां भाग गईं थी। 24 घंटे बाद ही पुलिस ने सभी को बरामद कर लिया।

विज्ञापन
sexuall assault in dehradun rehabilitation center: director went to jail, number of victims may be even more
नशा मुक्ति केंद्र की डायरेक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नशा मुक्ति केंद्र में युवतियों से मारपीट की आरोपी डायरेक्टर को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं  दुष्कर्म व छेड़छाड़ के आरोपी संचालक की तलाश में दबिश दी जा रही है। इधर, पीड़िताओं का मेडिकल रविवार को भी नहीं हो पाया। सोमवार को पुलिस फिर से पीड़िताओं को मेडिकल के लिए बुलाएगी। 

विज्ञापन


क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र स्थित नशा मुक्ति केंद्र वॉक एंड विन से बृहस्पतिवार को चार युवतियां भाग गईं थी। 24 घंटे बाद ही पुलिस ने सभी को बरामद कर लिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को बताया कि उनमें से एक के साथ वहां पर संचालक विद्यादत्त रतूड़ी ने दुष्कर्म किया था। जबकि, बाकी के साथ वह छेड़खानी करता था।
विज्ञापन


इसकी शिकायत जब उन्होंने डायरेक्टर विभा सिंह की तो वह उनके साथ मारपीट करती थी। जब तक पुलिस को इस बात का पता चला आरोपी संचालक वहां से भाग निकला। 

लेकिन, पुलिस ने विभा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। एसओ क्लेमेंटटाउन धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि कोर्ट ने आरोपी विभा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पीड़िताओं की मेडिकल प्रक्रिया शनिवार को पूरी नहीं हुई थी। इस कारण उसे अगले दिन पर टाला गया था। लेकिन, रविवार होने के कारण यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। इनमें से एक पीड़िता गर्भवती होने का भी अंदेशा है। अभी तक उसकी रिपोर्ट भी पुलिस को नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाथरूम में लड़कियां लेती थीं स्मैक 
केंद्र में नशा छुड़ाने का कोई प्रबंध नहीं था। उल्टे यहां उन्हें स्मैक व गांजा उपलब्ध कराया जाता था। पीड़िताओं ने पुलिस को बताया कि बाथरूम में लड़कियां स्मैक लेती थीं। बता दें कि स्मैक देने के बदले ही आरोपी उनसे दुष्कर्म और छेड़छाड़ करता था। 

आरोपी की तलाश में बनी चार टीमें 
पुलिस के अनुसार आरोपी की तलाश में चार टीमें गठित की गई हैं। उसके छिद्दरवाला स्थित घर पर दो बाद दबिश दी जा चुकी है। आरोपी की कॉल डिटेल के आधार पर उसके राजदारों का पता भी लगाया जा रहा है। एसओ क्लेमेंटाउन ने बताया कि आरोपियों के कुछ साथियों से भी पूछताछ की जाएगी। 

पीड़िताओं की संख्या हो सकती है और भी अधिक

नशा मुक्ति केंद्र और भी लड़कियां दैहिक शोषण का शिकार हो सकती हैं। ऐसे में पुलिस यहां से जा चुकी करीब 10 लड़कियों से भी जानकारी जुटाएगी। जल्द ही उन्हें देहरादून बुलाया जाएगा। इसके साथ ही नशा मुक्ति केंद्र को स्मैक सप्लाई करने वाले की तलाश में भी पुलिस लगी हुई है।

सीओ सदर अनुज कुमार ने बताया कि आरोपी विद्यादत्त रतूड़ी के बारे में बहुत सी बातें पता चली हैं। उस पर समय-समय पर इस तरह के आरोप लग चुके हैं। एक बार उसे टिहरी पुलिस ने भी लड़की अगवा करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उसने नशा मुक्ति केंद्र में और भी लड़कियों के साथ ऐसा किया होगा। शुरूआती पड़ताल में पता चला है कि यहां से करीब 10 लड़कियां जा चुकी हैं।

इन सभी के अभिभावकों और लड़कियों को देहरादून बुलाया जाएगा। इनके बयान भी दर्ज किए जाएंगे। सीओ सदर ने बुताया कि आरोपी के खिलाफ मजबूत केस बनाने के लिए हर पहलु को ध्यान में रखते हुए विवेचना की जा रही है। अब तक चारों पीड़िताओं के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। उन्होंने मजिस्ट्रेटी बयानों में भी वही बात कही है जो उन्होंने पुलिस के सामने कही थी। यानी एक युवती के खिलाफ दुष्कर्म और बाकी के साथ छेड़छाड़ की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed