नाबालिग रेप पीड़िता ने दिया बच्ची को जन्म, माता-पिता ने भी छोड़ा उसका साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोथरोवाला निवासी एक नाबालिग रेप पीड़िता ने दून महिला अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया है। पीड़िता को लेकर अस्पताल पहुंची युवती ने उसके साथ रेप होने की जानकारी दी है। डिलिवरी के बाद जच्चा-बच्चा की हालत सामान्य है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह एक युवती अपने साथ 17 वर्षीय नाबालिग को लेकर अस्पताल पहुंची। अस्पताल में युवती ने बताया कि युवती के माता-पिता उसे छोड़ चुके हैं। कुछ समय पूर्व उसके साथ रेप हुआ है। उन्हें कई माह बाद रेप होने की जानकारी मिली। ऐसे में गर्भ गिराना खतरनाक साबित हो सकता था।
मां और बच्ची की तबियत सामान्य
युवती के इस बयान पर चिकित्सकों ने मामले की जानकारी पहले पुलिस को देने की सलाह दी। इसी दौरान नाबालिग को प्रसव पीड़ा होने लगी। कुछ ही देर में नाबालिग ने एक बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद मां और बच्ची की तबियत सामान्य है। हालांकि उन्हें चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है।
सूत्रों के अनुसार नाबालिग को लेकर पहुंची युवती भी उसके संबंध में बहुत अधिक जानकारी नहीं दे पाई है। वहीं, नाबालिग के साथ एक निजी अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक के भी मौजूद होने की जानकारी है। अस्पताल अधिकारियों ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार किया है।