{"_id":"5744cd344f1c1b642c69121e","slug":"sex-racket-in-dehradun-police-arrested-two-men","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पांच युवतियां कराईं मुक्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दून में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पांच युवतियां कराईं मुक्त
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 25 May 2016 02:42 PM IST
सार
- दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ की पांच युवतियां बरामद
- मसाज सेंटर की आड़ में चल रहा सेक्स रैकेट का धंधाa
विज्ञापन
सेक्स रैकेट
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्लेमेंटाउन पुलिस ने मसाज सेंटर के नाम से वेबसाइट बनाकर सेक्स रैकेट चलाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। प्रापर्टी डीलर के फ्लैट से दो संचालकों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो फरार हो गए। यहां से पुलिस ने दिल्ली, चंडीगढ़ और पंजाब की पांच युवतियों को मुक्त कराया गया है।
विज्ञापन
शहर के टर्नर रोड पर प्रापर्टी डीलर के फ्लैट को कश्मीरी कॉलोनी निवासी अनीस और लक्ष्मण सिंह द्वारा किराए पर लिया गया था। यह दोनों मसाज सेंटर की आड़ मे यहां सेक्स रैकेट चला रहे थे।
विज्ञापन
दो संचालक गिरफ्तार
क्लेमेंटाउन पुलिस ने मंगलवार को सूचना के आधार पर कोठी पर छापा मारकर संचालक अनीस और अली सैफी को दबोच लिया, जबकि पार्टनर मनीष लखेड़ा और लक्ष्मण सिंह भागने में सफल रहा। पुलिस ने यहां से दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ की पांच युवतियों को मुक्त कराया है।
विज्ञापन
पुलिस ने संचालक के हवाले से बताया कि लड़कियों को बुकिंग पर लाया जाता था। एसओ नरेश राठौड ने बताया कि आरोपी काफी समय से इस गोरखधंधे में लिप्त है। डालनवाला से भी उनकी गिरफ्तारी हो चुकी है। फरार दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश चल रही है।