फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sex racket exposed in rudrapur.

रुद्रपुरः पॉश कालोनी में पकड़ा गया सेक्स रैकेट

Tue, 27 Oct 2015 04:00 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Tue, 27 Oct 2015 04:00 PM IST
विज्ञापन
sex racket exposed in rudrapur.

पुलिस ने रुद्रपुर की पॉश कालोनी ओमेक्स में सेक्स रैकेट पकड़ा है। दो युवतियां और तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


छापे की भनक लगते ही कुछ लोग पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग निकले। पांचों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। रविवार देर रात डेढ़ बजे सीओ बीएस चौहान की अगुवाई में टीम ने पॉश कालोनी ओमेक्स रिवेरा के एब्रो सी स्थित फ्लैट संख्या-6 में छापा मारा।

टीम ने कमरे में रंगरलियां मना रहे निसार अहमद निवासी सीरगोटिया रुद्रपुर, मनोज सिंह बरखेड़ा पीलीभीत (हाल निवासी आवास विकास कालोनी) और नंदन सिंह निवासी मजखाली रानीखेत (हाल निवासी आवास विकास कालोनी) को धर दबोचा। उनके साथ रोहिणी दिल्ली और बागेश्वर की एक-एक युवती पकड़ी गई।
विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। किराए पर लिए गए फ्लैट में फाइनेंस कार्यालय चलता है। मनोज और नंदन प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। बताया जा रहा कि पुलिस को दस लोगों के फ्लैट में होने की सूचना मिली थी, लेकिन कुछ लोग पहले ही भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें तीन को चिह्नित कर लिया गया है। सीओ चौहान ने बताया कालोनी में अवैध धंधा होने की सूचना पर दबिश दी गई थी। फ्लैट में बनाए गए एक कंपनी के दफ्तर में निसार रहता था। उसी ने सबको यहां बुलाया था।

मनोज बुलाता था लड़कियां
सीओ बीएस चौहान ने बताया पीलीभीत का रहने वाला मनोज रैकेट का संचालक है। वह दिल्ली से युवतियां और महिलाएं बुलाकर ग्राहकों को मुहैया कराता था। फ्लैट में भी उसने दिल्ली से युवती बुलाई थी। दूसरी युवती पहले से ही उसकी परिचित थी।


20 हजार में हुई थी बुकिंग
फ्लैट में पकड़ी गई रोहिणी दिल्ली की युवती 20 हजार रुपये में बुक कराकर लाई गई थी। सिडकुल चौकी इंचार्ज एमपी सिंह ने बताया युवती के पर्स में आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। बागेश्वर की युवती आवास विकास कालोनी में किराए पर रहकर किसी एलबम में काम करती है। उसने खुद को बेकसूर बताते हुए कहा कि उसे बर्थ डे पार्टी के नाम पर बुलाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed