{"_id":"664e812ed3c3700d960c6254","slug":"sewer-drinking-water-connections-of-10-restaur-dehradun-news-c-5-1-drn1055-419327-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 10 रेस्टोरेंट-होटल-ढाबों के सीवर-पेयजल कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 10 रेस्टोरेंट-होटल-ढाबों के सीवर-पेयजल कनेक्शन काटे
विज्ञापन
विज्ञापन
जल संस्थान ने मसूरी क्षेत्र में ऑयल एंड ग्रीस ट्रैप लगाने के निर्देशों का पालन नहीं करने पर 10 रेस्टोरेंट, होटल और ढाबों के सीवर और पेयजल कनेक्शन काट दिए। जल संस्थान ने सप्ताह भर पहले ही ऑयल एंड ग्रीस ट्रैप लगाने के निर्देशों का पालन न करने पर 150 होटल-रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों को नोटिस जारी किए थे।
नोटिस की अनदेखी किए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। जल संस्थान के एई टीएस रावत ने बताया कि तिलक लाइब्रेरी रोड और भोटिया मार्केट के निकट संचालित होटल-रेस्टोरेंट एवं ढाबों के सीवर और पानी के संयोजन बंद किए हैं। एई ने बताया कि ऑयल एंड ग्रीस ट्रैप लगाने की सभी औपचारिकताएं पूरी करने और विलंब शुल्क जमा करने के बाद भी कनेक्शन जोड़े जाएंगे। बताया कि निर्देशों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। एई ने कहा कि अवैध कनेक्शनों की जांच भी की जा रही है। ऐसे कनेक्शन मिलने पर उनको काटने के साथ जुर्माना लगाया जाएगा।