फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Severe cold expected in Doon today

Dehradun News: विलय के आदेश से ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों में आक्रोश

Fri, 20 Jan 2023 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Severe cold expected in Doon today

विज्ञापन




देहरादून। सरकार, शासन की ओर से ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के कार्यात्मक विलय को लेकर जारी किए गए आदेश का जमकर विरोध हो रहा है। जिले भर के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मुख्य विकास भवन कार्यालय पर धरने पर बैठे हुए हैं। काम ठप होने से लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विकास दुमका ने कहा कि सरकार ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के हितों की अनदेखी कर रही है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही इस बात की चेतावनी दी कि यदि सरकार अपने फैसले पर अडिग रहती है तो पूरे प्रदेश के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू करेंगे।
विज्ञापन


कहा कि सरकार को एकतरफा निर्णय लेने का कोई अधिकार नहीं है। कार्य बहिष्कार में कैलाश राणा, जिलाध्यक्ष अनूप रावत, महामंत्री पवन कुमार, मुकेश चंद्र कुकरेती, दिनेश चंद्र उपाध्याय, अमित सेमवाल, सार्दुल तड़ागी, ज्योति, रागिनी जोशी, उर्मिला राणा, गुलजार बानो, पूजा खंडूरी, उर्मिला यादव, अर्चना, अंजना, दर्शन सिंह सजवान, हिमांशु सैनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed