फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Several people, including the former president of the teachers' association, have joined the BJP

Dehradun News: शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष समेत कई भाजपा में शामिल

Sun, 06 Sep 2026 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Several people, including the former president of the teachers' association, have joined the BJP
देहरादून। शिक्षक दिवस पर शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी मुख्यालय में उन्हें औपचारिक सदस्यता दिलाई। भट्ट ने कहा कि शिक्षक समाज तोड़ने वाली शक्तियों को लोकतांत्रिक ढंग से जवाब देंगे।
विज्ञापन

महेंद्र भट्ट ने राम सिंह चौहान और अन्य शिक्षकों की समस्याओं को उठाने की सराहना की। ऐसे व्यक्तियों का पार्टी में आना राज्य के विकास में सार्थक होगा। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, जिसके पास प्रधानमंत्री मोदी जैसा लोकप्रिय नेता है। मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार विकास कार्य बढ़ा रही है। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने शिक्षकों को समर्थन का आश्वासन दिया। दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला ने इस निर्णय को देश निर्माण में सहायक बताया।
विज्ञापन

राम सिंह चौहान ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद कई घटनाक्रमों ने उन्हें भाजपा से जुड़ने को प्रेरित किया। उन्होंने सामाजिक विद्वेष फैलाने पर चिंता जताई। युवाओं को राजनीतिक हथियार बनाने की प्रवृत्ति की भी आलोचना की। उनके साथ महेंद्र पाल सिंह, धर्मवीर सिंह परमार, शैलेंद्र सिंह नेगी, ज्ञानदीप धवन, जयदीप परमार, अनुराधा सिंह, सोनाली चौहान, अभिषेक, अदिति रावत, बबली नेगी, गीता चौहान, प्रज्ञा, गौरी रावत, शैलेश चौहान, गोपाल, आलोक रावत भी भाजपा में शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता शादाब शम्स उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed