फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   seventh pay commission report will reached soon

उत्तराखंड में जल्द पहुंचेगी सातवें वेतन के भत्तों की रिपोर्ट, जानिए कब

Fri, 30 Jun 2017 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 30 Jun 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
seventh pay commission report will reached soon
trivendra singh rawat

प्रदेश में सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के क्रम में संशोधित भत्तों की रिपोर्ट शासन को अगले महीने तक मिल जाएगी। भत्तों के निर्धारण के लिए गठित वेतन समिति को केंद्रीय मंत्रिमंडल में हुए फैसले के बाद अब इसके कार्यालय ज्ञाप का इंतजार है। समिति की रिपोर्ट मिलते ही शासन पर संशोधित भत्ते देने का दबाव भी बढ़ जाएगा। 

विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश सरकार राजकीय कर्मचारियों को सातवें वेतन का लाभ दे चुकी है। यह लाभ उसने वेतन समिति की सिफारिशों पर ही दिया था। भत्तों के निर्धारण भी वेतन समिति को ही करना है। समिति अपने स्तर पर होम वर्क पूरा चुकी है।
विज्ञापन


मगर उसकी रिपोर्ट केंद्र के फैसले पर टिकी थी। केंद्र के स्तर पर भत्तों के निर्धारण के संबंध में गठित समिति ने केंद्र सरकार को अपनी सिफारिशें सौंप दी थी। बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भत्तों का एलान कर दिया। अब समिति को कैबिनेट के फैसले का कार्यालय ज्ञाप जारी होने का इंतजार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यालय ज्ञाप जारी होने के बाद वेतन समिति इसका तुलनात्मक अध्ययन कर भत्तों के निर्धारण की रिपोर्ट तैयार करेगी। यह रिपोर्ट अगले महीने शासन को सौंपी जा सकती है।

क्या कहते हैं अधिकारी और संगठन अधिकारी, जानिए

seventh pay commission report will reached soon
7th pay commission

वेतन समिति के अध्यक्ष इंदु कुमार पांडेय ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले के बाद अब हमें कार्यालय ज्ञाप का इंतजार है। कार्यालय ज्ञाप का अध्ययन करने के बाद कमेटी रिपोर्ट तैयार करेगी। रिपोर्ट संभवत: अगले महीने शासन को सौंप दी जाएगी।

सचिव वित्त अमित सिंह नेगी का कहना है कि वेतन समिति की रिपोर्ट आने के बाद शासन उपलब्ध संसाधनों के आधार पर भत्तों का निर्धारण करेगा। 
 
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश प्रवक्ता अरूण पांडेय कहते हैं कि सातवें वेतन के भत्तों में अब कोई हीलाहवाली नहीं होनी चाहिए। समिति शासन को रिपोर्ट सौंपती है। लेकिन वित्त विभाग रिपोर्ट के परीक्षण व आर्थिक स्थिति की समीक्षा के नाम पर लंबा समय लेता है। वेतन समिति को तत्काल रिपोर्ट शासन को सौंपनी चाहिए। शासन कार्मिकों के लंबित एरियर का शीघ्र भुगतान करे।

उत्तराखंड सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि वेतन समिति सचिवालय भत्ता मूल वेतन का कम से कम 20 प्रतिशत पर निर्धारित करे। सचिवालय भत्ता दूसरे विभागों के फील्ड कर्मियों को अनुमन्य न हो। चालक, चतुर्थ श्रेणी कर्मी वाहन चालकों के भत्तों में समानता हो और उन्हें मूल वेतन का 25 प्रतिशत के हिसाब से भत्ता देय हो। समिति शासन को शीघ्र रिपोर्ट सौंपे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed