फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   seven story cave found in gangolihat

पढ़िए, सात मंजिला गुफा की अनोखी कहानी

Fri, 06 Jun 2014 09:31 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गंगोलीहाट/पिथौरागढ़
ब्यूरो / अमर उजाला, गंगोलीहाट/पिथौरागढ़ Updated Fri, 06 Jun 2014 09:31 AM IST
विज्ञापन
seven story cave found in gangolihat

प्राकृतिक गुफाओं और पौराणिक मंदिरों के लिए विख्यात पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट में एक और गुफा सामने आई है।

विज्ञापन


गंगोलीहाट नगर से पांच किमी दूर सुतारगांव की डानाकोट पहाड़ी में मिली करीब 30 मीटर लंबी और 150 मीटर ऊंची ये गुफा सात मंजिली है।

गुफा को देखने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। गुफा के प्रकाश में आने की बात भी काफी रोचक है।

सपने में दिखी थी यह गुफा

seven story cave found in gangolihat

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता शंकर सिंह बोरा बताते हैं कि उनको कई दिनों से एक पहाड़ी में गुफा में शिवलिंग की पूजा करने जैसा आभास हो रहा था।

उनके सपने में सुतारगांव में स्थित डानाकोट की पहाड़ी दिखाई देती थी। एक सप्ताह पहले वह सुतारगांव के मोहन चंद्र भटट्, देवेंद्र भट्ट को साथ लेकर डानाकोट की पहाड़ी में गए।

घने जंगल में एक स्थान पर मुहाना सा दिखाना दिया। झाड़ियों को साफकर वह लोग टॉर्च के सहारे आगे बढ़े तो तरह-तरह आकृतियां दिखाई देने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुफा में बनी हैं कई आकृतियां

seven story cave found in gangolihat

20 मीटर आगे बढ़ने पर एक मैदान मिला। मैदान से कई मंजिली गुफा के दर्शन हुए। बताते हैं कि गुफा में शेषनाग, ब्रह्मकमल, शेर, हाथी की सूंड आदि की आकृतियां बनी हैं।

गुफा के सातवें मंजिल में शिव, पार्वती, राम, लक्ष्मण, सीता की आकृतियां हैं। शिवलिंग में गाय की थन की आकृति के पत्थर सेपानी टपकता है।

गुफा के प्रकाश में आने की सूचना के बाद से गुफा देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। लोग दूर-दूर से गुफा के दीदार को आ रहे हैं।

गुफा की ऊपरी मंजिलों में जाने के लिए गांव के लोगों ने लकड़ी की सीढ़ियां लगा रखी हैं। ठेकेदार राम सिंह बिष्ट ने गुफा में सौरऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए 15000 रुपए प्रदान किए हैं।

विज्ञापन

मानसखंड बताता है गंगोलीहाट में 21 शिवस्थल

seven story cave found in gangolihat

महर्षि व्यास द्वारा आज से 5000 साल पहले रचित स्कंदपुराण के मानसखंड में गंगोलीहाट क्षेत्र में 21 शिवस्थल बताए गए हैं। इनमें से पाताल भुवनेश्वर की गुफा को आठवी शताब्दी में आदि गुरु शंकराचार्य जी महाराज प्रकाश में लाए।

शैलेश्वर, मुक्तेश्वर, बाणेश्वर, भोलेश्वर, नागेश्वर, तामेश्वर, कोटेश्वर, जट्टेश्वर आदि गुफाएं और रामेश्वर, हाटकेश्वर, मणिकेश्वर जैसे कई प्राचीन शिव मंदिर प्रकाश में हैं।

सुतारगांव के डानाकोट गुफा ने गुफाओं की घाटी के इतिहास में एक और अध्याय जोड़ दिया है।

गुफा के विकास में हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। पर्यटन और पुरातत्व विभाग की टीम से सुतारगांव में प्रकाश में आई गुफा का सर्वेक्षण कराया जाएगा। गुफा को विकसित कराया जाएगा।
- अनुराग आर्य एसडीएम गंगोलीहाट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed