फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Seven special trains arrived with a delay of 5 to 15 hours train Status Uttarakhand Haridwar Roorkee

Roorkee: पांच से 15 घंटे देरी से पहुंचीं सात स्पेशल ट्रेनें, घंटों तक स्टेशन पर ही बैठकर इंतजार करते रहे लोग

Mon, 04 Nov 2024 09:01 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की) Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 04 Nov 2024 09:01 AM IST
सार

यात्रियों को घंटों तक स्टेशन पर ही बैठकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है। रोजाना ट्रेन लेट हो रही है।

विज्ञापन
Seven special trains arrived with a delay of 5 to 15 hours train Status Uttarakhand Haridwar Roorkee
ट्रेन - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

दीपावली और छठ पूजा पर घर आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से चलाई गई कई स्पेशल ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं। ऐसे में यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लक्सर, रुड़की रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली वाली स्पेशल ट्रेनें रविवार को सबसे ज्यादा देरी से पहुंची।

विज्ञापन


मुजफ्फरपुर से हरिद्वार एसी स्पेशल एक्सप्रेस लगभग 15 घंटे, सहरसा से अंबाला कैंट स्पेशल एक्सप्रेस 13 घंटे, दरभंगा से दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस 12 घंटे और जयनगर से आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस व अमृतसर से जयनगर स्पेशल क्लोन एक्सप्रेस ट्रेनें दस-दस घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: अगले पांच दिन में मौसम का रहेगा कुछ ऐसा हाल...चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली से मुजफ्फरपुर, क्लोन एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, नई दिल्ली से बनारस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed