{"_id":"6893b49ffce922a9fd0b68c5","slug":"seven-samples-were-taken-from-12-shops-and-sent-for-testing-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-757430-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 12 दुकानों से सात नमूने लेकर जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 12 दुकानों से सात नमूने लेकर जांच के लिए भेजे
Thu, 07 Aug 2025 01:31 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
मिठाई की दुकान का निरीक्षण करते वरिष्ठ खाद्व पूर्ति अधिकारी संजय तिवारी। स्रोत : विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रक्षा बंधन त्योहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने पछवादून क्षेत्र की 12 मिठाई और किराना दुकानों का निरीक्षण किया। टीम ने तीन दुकानों और दो आपूर्ति वाहनों से सात मिठाइयों और खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए। नमूनों को जांच के लिए रुद्रपुर स्थित राज्य प्रयोगशाला भेजा गया है। बुधवार को वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी के नेतृत्व में टीम ने सुद्धोवाला, सेलाकुई, सहसपुर और विकासनगर में दुकानों का औचक निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सुद्दोवाला में एक आपूर्ति वाहन को जांच के लिए रोका गया। वाहन चालक ने अपना नाम कासिम बताया। उसने बताया कि वह हरिद्वार के भगवानपुर से मिठाई की आपूर्ति के लिए पछवादून आया है। आपूर्ति वाहन से बेसन के लड्डू और बतीसा के एक-एक नमूना एकत्र किया गया। टीम ने विकासनगर में लक्ष्मी ट्रेडर्स की दुकान से सरसों के तेल, देशी घी का एक-एक, बिकानेर मिष्ठान भंडार से घेवर, गुलाब जामुन का एक-एक और इंडियन हाउस से बर्फी का एक नमूना लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेज दिया गया।