फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Seven people Hospitalised after eat poisonous food

हरिद्वार: जहरीला खाना खाने से एक ही परिवार के सात लोगों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Tue, 26 Jun 2018 08:18 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लक्सर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लक्सर Updated Tue, 26 Jun 2018 08:18 PM IST
विज्ञापन
Seven people Hospitalised after eat poisonous food
sick

विषाक्त भोजन खाने से सोमवार रात परिवार के सात लोग बेहोश हो गए। मंगलवार देर सुबह तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी बेहोश लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन


बहादरपुर खादर निवासी सुरेंद्र सिंह के घर पर सोमवार रात उसकी पत्नी रितेश देवी ने आलू-गोभी की सब्जी और रोटी बनाई थी। रात को पूरा परिवार खाना खाने के बाद सो गया था। बताया जा रहा है आधी रात के बाद परिवार के सुरेंद्र, उसकी पत्नी रितेश, छोटे भाई पोपिन, बेटे दीपक, वंश एवं रितिक और बेटी की हालत बिगड़ गई। उसके बाद सभी बेहोश हो गए। मंगलवार सुबह किसी काम के लिए पड़ोसियों ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला।
विज्ञापन


इसी पर पड़ोसियों ने बराबर के मकान की छत से झांककर देखा तो परिवार के सभी लोग अपनी-अपनी चारपाई पर सोए हुए थे। पड़ोसियों की सूचना पर कोतवाली के दरोगा शहजाद अली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पड़ोसी की छत से घर में दाखिल हुए। पड़ोसियों की मदद से पुलिस ने सभी बेहोश लोगों को हरिद्वार रोड मोहल्ले स्थित एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। एसएसआई हरिओम चौहान ने बताया कि डॉक्टरों ने बताया है कि सोमवार रात खाना खाने के बाद परिवार के लोगों की हालत बिगड़ गई थी। खाना बनाते समय खाने में कोई जहरीली चीज गिर गई होगी। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed