फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   seven of the investigation two dengue

ऋषिकेश में डेंगू का कहर, अब तक 33 'शिकार'

Tue, 29 Oct 2013 09:38 PM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Tue, 29 Oct 2013 09:38 PM IST
विज्ञापन
seven of the investigation two dengue

राजधानी से सटे तीर्थनगरी ऋषिकेश में डेंगू के डंक का प्रकोप जारी है। मंगलवार को सरकारी अस्पताल में डेंगू की आशंका में सात लोगों की पैथोलॉजी जांच कराई गई, जिसमें दो की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। क्षेत्र में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है।

विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, सोमवार देर शाम पुरुषोत्तम राय (18) पुत्र अनूप राय निवासी चंद्रेश्वर नगर तेज बुखार और सिरदर्द की शिकायत लेकर आया था। संदेह होने पर मंगलवार सुबह पैथोलॉजी जांच कराई।
विज्ञापन


रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। फिजीशियन डा. एम सैनी ने बताया कि छह अन्य लोगों की भी पैथोलॉजी जांच कराई गई, जिसमें मेहराज (14) निवासी दुर्गा मंदिर, चंद्रभागा की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में नियमित फागिंग
सरकारी अस्पताल में करीब दस स्वास्थ्य कर्मी डेंगू की चपेट में आ चुके हैं, इनमें चिकित्सक, फार्मेसिस्ट, वार्ड ब्वाय, सफाई कर्मी और 108 सेवा कर्मी शामिल हैं। यही वजह है कि अस्पताल प्रशासन डेंगू की रोकथाम के लिए अस्पताल में एहतियात बरत रहा है।


स्वास्थ्य पर्यवेक्षक जेपी कोठारी ने बताया कि कीटनाशक दवा के छिड़काव के लिए जिला मलेरिया अफसर ने फागिंग मशीन उपलब्ध कराई है, जिससे अस्पताल में नियमित फागिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed