फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Seven lakhs cheated in the name of jobs in forest department

वन विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे सात लाख रुपये

Fri, 09 Oct 2020 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Seven lakhs cheated in the name of jobs in forest department
देहरदून। वन विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर सात लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ठगी करने वाले ने एक फर्जी नियुक्ति व ट्रेनिंग पत्र भी दिया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कैंट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विजयपाल सिंह नेगी निवासी नया गांव सेना से सेवानिवृत्त हैं। एक साल पहले उनकी मुलाकात यादवानंद सेमवाल निवासी नया गांव गोपीवाला से हुई थी। उसने पूजापाठ के बहाने उनके घर में आना जाना बढ़ा दिया। इस बीच उसने कहा कि उसकी वन विभाग में अच्छी पकड़ है। लिहाजा वह उनके भांजे जगतराम की वन विभाग में नौकरी लगवा सकता है। इसके लिए उसने सात लाख रुपये लिए। कुछ दिन बाद यादवानंद ने उन्हें नियुक्ति पत्र व ट्रेनिंग लेटर लाकर दिया। इसे देखकर उन्हें और भी यकीन आ गया। लेकिन, कुछ दिन बाद उन्हें पता चला कि यह सब फर्जी है। उन्होंने पैसे वापस मांगे, लेकिन यादवानंद उन्हें टालता रहा। इस बीच उसने साठ हजार रुपये वापस भी किए, लेकिन इसके बाद एक रुपया भी वापस नहीं किया। अब यादवानंद के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed