{"_id":"68b73a273c23fabd5d081f34","slug":"seven-lakh-rupees-were-stolen-from-the-account-of-a-youth-living-abroad-dehradun-news-c-5-1-drn1031-779094-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विदेश में रह रहे युवक के खाते से सात लाख उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विदेश में रह रहे युवक के खाते से सात लाख उड़ाए
विज्ञापन
Iअमेरिका में रह रहे नेहरू कॉलोनी थानाक्षेत्र के गणेश विहार निवासी दीपक के खाते से दो बार में करीब सात लाख रुपये निकाल लिए गए। युवक का खाता अजबपुर कलां स्थित एक बैंक में है। युवक की पत्नी की तहरीर के आधार पर सोमवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
I
Iथानाध्यक्ष संजीत कुमार के मुताबिक घटना 27 अगस्त की है। इस मामले में पीड़ित की पत्नी साक्षी सैनी ने तहरीर देकर बताया कि उनके फोन में दो लाख रुपये का ओटीपी आया था। और फोन खुद से फंक्शनिंग कर रहा था। इसके बाद जब पति का खाता बंद कराने बैंक गईं तो पता चला खाते से करीब पांच लाख रुपये और निकाल लिए गए। सैंकी कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।I