देहरादून: देर रात बारिश से उफान पर आए नाले के तेज सैलाब में बहीं सात कारें, घर की दीवार ढही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में शनिवार रात को रायपुर क्षेत्र में तेज बारिश से नाले उफान पर आ गए। इस दौरान सुंदरवाला की ओर पहाड़ी से पानी का तेज बहाव आ गया। देखते ही देखते पानी ने सैलाब का रूप ले लिया। इस दौरान एक घर की दीवार ढह गई। इसके साथ ही गेट भी पानी के बहाव में उखड़कर बह गया।
वहीं इस दौरान उस क्षेत्र में खड़ी सात कारें बह गई। वहीं बारिश और बिजली की तेज आवाज से लोग दहशत में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाके में रूट डाइवर्ट कर पानी में बही गाड़ियों को बाहर निकलवाया। गनीमत रही कि पानी के बहाव के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। सड़कों पर पानी आ जाने से कुछ देर के लिए यातयात भी प्रभावित रहा।
पहाड़ी दरकने से थल-मुनस्यारी सड़क बंद, 100 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त
नाचनी से डेढ़ किमी आगे नया बस्ती में थल-मुनस्यारी मार्ग शनिवार रात पहाड़ी का बड़ा हिस्सा टूटकर आ गिरा। इससे मार्ग का करीब सौ मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। लोग वाहन बदलकर गंतव्य को गए।
पहाड़ी से लगातार मलबा गिर रहा है, जिससे लोगों को पहाड़ चढ़कर क्षतिग्रस्त हिस्से को पार करना पड़ रहा है। लोनिवि के अवर अभियंता विनीत सैनी अधिकारी सोमवार को सड़क खुलने की बात कह रहे हैं।
भूस्खलन क्षेत्र रातीगाड़ में हल्के वाहनों के लिए सड़क खुल गई है। मौसम विज्ञान ने 16 सितंबर को कुमाऊं क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना जताई है। जिला प्रशासन ने चेतावनी को देखते हुए सभी विभागों को अलर्ट कर दिया है।