फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Set trap for wildlife smugglers

वन्य जीव तस्करों के लिए चक्रव्यूह तैयार

Thu, 25 Feb 2016 04:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून Updated Thu, 25 Feb 2016 04:01 AM IST
विज्ञापन
Set trap for wildlife smugglers

वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो ने विभिन्न विभागों को मिलाकर वन्य जीव तस्करों को दबोचने के लिए चक्रव्यूह तैयार किया है। तस्करों को पकड़ने के अभियान में अब आईटीबीपी, सीमा सुरक्षा बल, आरपीएफ, एसटीएफ, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आदि को भी शामिल किया जाएगा। ईडी को खासतौर पर परदे के पीछे रहने वाले तस्करों के सफेदपोश आका (किंगपिंस) की बखिया उधेड़ने की जिम्मेदारी दी गई है। मनी लॉड्रिंग के जरिये ईडी इन्हें घेरेगा। 

विज्ञापन

विभाग चौकस

वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (डब्ल्यूएलसीसीबी) की बुधवार को अल्मोड़ा में बैठक के बाद इस संबंध में विभिन्न विभागों को चौकस कर दिया गया है। वन्य जीव तस्करों के खिलाफ अभी तक वन विभाग पुलिस के साथ मिलकर अभियान चला रहा था, लेकिन अब इसमें सुरक्षा एजेंसियों को भी शामिल कर लिया गया है। आईटीबीपी, एसएसबी, आरपीएफ, एसटीएफ आदि सुरक्षा एजेंसियों के लिए डब्ल्यूएलसीसीबी अलग से प्रशिक्षण ‘मॉड्यूल्स’ तैयार करेगा। 

विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियों के लिए तैयार इन विशेष ‘मॉड्यूल्स’ में वन्य जीव तस्करों के आपरेट करने के तरीकों को बताया जाएगा। साथ ही तस्करों के मकड़जाल के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी। देश की सीमा पर तस्करों को पकड़ने के लिए विशेष रणनीति तैयार की जाएगी ताकि अपराधी सीमा पार न जाने पाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डब्ल्यूएलसीसीबी की विशेष टीमें सुरक्षा एजेंसियों को प्रशिक्षण देंगी। ब्यूरो ने डेढ़ से वन्य जीव तस्करों की सूची पहले ही तैयार कर ली है। अब इनके किंग पिंस की तलाश की जा रही है। इनका पता चलते ही ईडी काम शुरू कर देगा। मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव) धनंजय मोहन ने बताया कि अभी तक पुलिस के साथ अभियान चलाया जा रहा था, अब दूसरी सुरक्षा एजेंसियों के साथ संयुक्त अभियान चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed