फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   set top box installation problem in uttarakhand.

सेट टॉप बॉक्स लगाने पर भी 'अंकल का टीवी डब्बा'

Sun, 03 Jan 2016 07:15 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 03 Jan 2016 07:15 PM IST
विज्ञापन
set top box installation problem in uttarakhand.

एक ओर विज्ञापन दिखाए गए कि बिना सेट-टॉप बॉक्स लगवाए टीवी डब्बा हो जाएंगे, जबकि सच्चाई इससे अलग है।

विज्ञापन


सेट-टॉप बॉक्स लगने के बाद टीवी डब्बा बन रहे हैं। पिक्चर क्वालिटी पहले से खराब दिख रही है। पिक्चर अटक-अटक कर चल रही है। ऐसे में सेट टॉप बॉक्स लगवाने वाले उपभोक्ता परेशान हो गए हैं।

टीवी पर लगातार ‘अंकल का टीवी डब्बा’ विज्ञापन प्रसारित किया गया। विज्ञापन के माध्यम से केबल उपभोक्ताओं से सेट-टॉप बॉक्स लगाने की अपील की गई।

बताया गया कि जो उपभोक्ता 31 दिसंबर तक बॉक्स नहीं लगवाएगा, उसका टीवी डब्बा हो जाएगा यानी चैनलों का प्रसारण बंद हो जाएगा। सच्चाई अब यह है कि सेट टॉप बॉक्स लगाने के बाद हर सीरियल की पिक्चर अटक रही है। सही प्रसारण नहीं हो पाने की वजह से उपभोक्ता परेशान हैं।

विज्ञापन

गुस्से में हैं लोग

set top box installation problem in uttarakhand.

जीएमएस रोड निवासी शशि ठाकुर ने बताया कि ऐसा प्रसारण देखकर मुझे गुस्सा आ रहा है। ऐसे में मैंने टीवी बंद रखना ही सही समझा।

रूखसाना ने बताया कि पैसे खर्च कर बॉक्स लगाने के बाद क्वालिटी ऐसी होगी, नहीं पता था, वरना बॉक्स लगाते ही नहीं। पिक्चर कितना अटक रही है, कोई सीरियल समझ में ही नहीं आ रहा है। जबकि विज्ञापनों में तो बेहद पिक्चर क्वालिटी की बात कही गई थी।

नहीं बढ़ाई समय-सीमा, होगी बैठक
सेट टॉप बॉक्स की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निकलने के बाद भी यह बंद नहीं हुए हैं। किसी ने बॉक्स नहीं भी लगवाया है, उसके यहां भी प्रसारण हो रहा है। ऐसे में कुछ लोग यह सोच रहे हैं कि शायद सेट टॉप बॉक्स की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है, या फिर कुछ दिनों की विशेष छूट दे दी गई है।

सहायक मनोरंजन कर आयुक्त वीपी रावत ने बताया कि कोई विशेष छूट नहीं दी गई है, ना ही सेट टॉप बॉक्स लगाने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। कुछ केबल ऑपरेटर्स अपनी मर्जी से ही केबल चला रहे हैं। ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। शीघ्र ही उनके साथ बैठक की जाएगी। बैठक में पिक्चर क्वालिटी को लेकर भी बात होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed