फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   burned girl died after prevent flirting

जान देकर चुकानी पड़ी विरोध की कीमत

Tue, 29 Oct 2013 12:51 PM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Tue, 29 Oct 2013 12:51 PM IST
विज्ञापन
burned girl died after prevent flirting

ऋषिकेश में छेड़खानी का विरोध करना एक नाबालिग लड़की को भारी पड़ा। सिरफिरे युवक ने ज्वलनशील पदार्थ छिड़कर उसे जला दिया। पीड़िता की आज प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। घटना पांच दिन पुरानी है। पुलिस के मुताबिक 11 वर्षीय नाबालिग लड़की न्यू त्रिवेणी कालोनी, चंद्रभागा में माता-पिता और छोटे भाई के साथ एक किराए के मकान में रहती है।
विज्ञापन


पढें, मोदी कहते रहें हमें तो शुद्घ देसी लाभ होगा: अंबिका
विज्ञापन
विज्ञापन


अकेला देख कमरे में आ गया
23 अक्तूबर की सुबह दिहाड़ी मजदूरी करने वाले नाबालिग के परिजन काम पर चले गए और छोटा भाई स्कूल। बताया जा रहा है कि दोपहर मकान मालिक का लड़का, जो दो बच्चों का बाप है लड़की को अकेला देख कमरे में आ गया और बदनियती से उसके साथ छेड़खानी करने लगा।


पढें, अंबिका सोनी का गजब सपना, सत्ता तक पहुंचायेगा भात-दाल!

लड़की ने विरोध जताया तो सिरफिरे युवक ने मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी। चीख पुकार सुनकर मकान मालकिन पहुंची और जली अवस्था में लड़की को मायाकुंड स्थित निर्मल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी है।

पढें, बाहर से ताला अंदर आपत्तिजनक स्थिति में प्रेमी

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया

उपनिरीक्षक विनोद प्रसाद थपलियाल ने बताया कि पीड़िता के बयान पर आरोपी अन्नू यादव (32) निवासी न्यू त्रिवेणी कालोनी, चंद्रभागा के खिलाफ लड़की से छेड़छाड़ और उसे जलाकर मारने के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed