{"_id":"6ae5ee8ba0495183600f22dc","slug":"set-a-goal-and-work-consistently-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1007-138100-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी
Sat, 31 Oct 2026 07:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sat, 31 Oct 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
- अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में शिक्षाविद् पवन शर्मा ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र
- विद्यार्थियों ने कॅरिअर और भविष्य से जुड़े सवाल पूछे, शिक्षाविद् ने किया समाधान
लोगाे..अमर उजाला संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सेलाकुई। जीवन में सफलता हासिल करने के लिए सही समय पर कॅरिअर का चुनाव करना और स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी है। लक्ष्य तय करने के बाद उसे पाने के लिए मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास करना चाहिए। असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। यह बातें शनिवार को पीएम श्री शहीद सत्येंद्र चौहान अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में अमर उजाला की ओर से कॅरिअर काउंसलिंग विषय पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में शिक्षाविद् पवन शर्मा ने विद्यार्थियों को बताईं।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी रुचि, क्षमता और योग्यता को पहचानकर भविष्य के लिए कॅरिअर का चुनाव करना चाहिए। दूसरों की देखा-देखी कर करियर चुनने के बजाय अपनी पसंद और प्रतिभा को प्राथमिकता देनी चाहिए। पढ़ाई के साथ समय प्रबंधन और नियमित अभ्यास भी सफलता के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि जीवन में लक्ष्य हासिल करने के लिए एक निश्चित कार्ययोजना बनानी चाहिए और रोजाना उसका पालन करना चाहिए।
उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि आत्मविश्वास के साथ चुनौतियों का सामना करना चाहिए। किसी विषय में कमजोर होने पर निराश होने के बजाय उसे बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने चाहिए। कार्यक्रम में छात्राओं ने करियर और भविष्य से जुड़े सवाल पूछे। शिक्षाविद् पवन शर्मा ने उनके सवालों के जवाब देकर मार्गदर्शन किया। प्रधानाचार्य संजय जैन ने अमर उजाला का आभार प्रकट किया। अरुण कुमार ने कार्यक्रम में सहयोग किया।
विज्ञापन
सवाल : करियर का चुनाव करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। कविता, छात्रा
जवाब : करियर का चुनाव अपनी रुचि, योग्यता और क्षमता के आधार पर करना चाहिए। जिस क्षेत्र में आपकी दिलचस्पी हो, उसके बारे में पूरी जानकारी जुटाकर ही निर्णय लेना चाहिए। पवन शर्मा, शिक्षाविद्
सवाल : पढ़ाई के साथ समय का सही प्रबंधन कैसे करें। शिवानी, छात्रा
जवाब : पढ़ाई के लिए समय सारिणी बनानी चाहिए। कठिन विषयों को अधिक समय दें और नियमित रूप से दोहराव करें। मोबाइल और दूसरी गतिविधियों में अनावश्यक समय बर्बाद करने से बचें। पवन शर्मा, शिक्षाविद्
सवाल : असफलता मिलने पर खुद को कैसे प्रेरित रखें। अंजलि, छात्रा
जवाब : असफलता को अपनी कमजोरी नहीं, बल्कि सीखने का अवसर समझना चाहिए। गलतियों को पहचानकर उनमें सुधार करें और पहले से अधिक मेहनत के साथ दोबारा प्रयास करें। पवन शर्मा, शिक्षाविद्
सवाल : अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए सबसे जरूरी क्या है। शालू, छात्रा
जवाब : लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और निरंतर मेहनत सबसे जरूरी हैं। छोटे-छोटे लक्ष्य बनाकर उन्हें समय पर पूरा करने की आदत डालें। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और बड़े लक्ष्य तक पहुंचना आसान होगा। पवन शर्मा, शिक्षाविद्