{"_id":"673d070df9b651db7e06c754","slug":"service-of-eight-teachers-of-kalsi-and-chakrata-terminated-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-551670-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कालसी और चकराता के आठ शिक्षकों की सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कालसी और चकराता के आठ शिक्षकों की सेवा समाप्त
विज्ञापन
जौनसार बावर के कालसी और चकराता ब्लाॅक क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में तैनात आठ शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। शिक्षकों के लगातार अनुपस्थित रहने के बाद शिक्षा विभाग ने यह कदम उठाया है। संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों को इस संबंध में सूचना प्रेषित कर दी गई है।
विकासखंड कालसी में तैनात शिक्षक अंबे शुक्ला, निशा यादव, सोनिया वर्मा, मधु खुराना, मौसमी थापा, गोविंद कुमार शर्मा, देवेश्वरी बेलवाल लंबे समय से विद्यालय नहीं आ रहे थे। कई बार विभागीय सूचना देने के बाद भी उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। कालसी के खंड शिक्षा अधिकारी भुवनेश्वर प्रसाद जदली ने बताया कि शिक्षकों की सेवा समाप्ति के संबंध में महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई है।
वहीं, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज कोटी-कनासर की कला शिक्षिका नजाकत सुल्ताना भी लंबे समय से अनुपस्थित चल रही थीं। खंड शिक्षा अधिकारी बुशरा ने बताया कि बार-बार सूचना देने के बाद भी विद्यालय नहीं आने पर महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा ने यह कार्रवाई की है।