{"_id":"a15dde9941799d49fa4887f07db32091","slug":"service-extension-of-dg-health-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजी हेल्थ के सेवा विस्तार मामले में फंसा पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजी हेल्थ के सेवा विस्तार मामले में फंसा पेंच
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 19 Jan 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. आरपी भट्ट के सेवा विस्तार देने का मामले में पेच फंस गया है। कार्मिक विभाग ने सेवा विस्तार देने को नियमानुसार नहीं माना है। सेवा नियमावली में महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के लिए यह प्रावधान नहीं है। कार्मिक विभाग के परामर्श के बाद फाइल सीएम कार्यालय को भेज दी है। गौरतलब है कि 31 जनवरी को डीजी रिटायर हो रहे हैं।
विज्ञापन
रिटायरमेंट में हैं दो सप्ताह
स्वास्थ्य विभाग में महानिदेशक पद पर संशय की स्थिति है। मौजूदा डीजी की रिटायरमेंट के दो सप्ताह शेष हैं, लेकिन अभी तक अगले डीजी हेल्थ की तैनाती की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। वरिष्ठता के आधार पर डॉ. कुसुम नरियाल का डीजी बनना तय है, लेकिन डॉ. भट्ट को सेवा विस्तार देने के प्रस्ताव पर अंतिम फैसला नहीं होने से मामला लटका है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक मुख्य सचिव स्तर पर इस प्रकरण पर हुई वार्ता में भी सेवा विस्तार के पक्ष में बात नहीं बनी है। दूसरी तरफ, कार्मिक विभाग के परामर्श के बावजूद फाइल को सीएम के अनुमोदन के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
अधिकारी चुप
सेवा विस्तार की जगह पुनर्नियुक्ति देने पर भी मंथन हो रहा है, लेकिन महानिदेशक के पद पर पुनर्नियुक्ति का पेच फंसा रहेगा। मामला सीएम स्तर पर पहुंचने से अधिकारी भी चुप हैं।