फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   serious allegation on golden baba

साढ़े छह करोड़ रुपए का सोना पहन कांवड़ लेकर आने वाले गोल्डन बाबा पर संगीन आरोप

Tue, 28 Aug 2018 07:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,  हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,  हरिद्वार Updated Tue, 28 Aug 2018 07:12 AM IST
विज्ञापन
serious allegation on golden baba
golden baba

दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने गोल्डन बाबा पर हरिद्वार में स्थित अपनी कोठी बेचने के बाद उस पर दोबारा कब्जा करने का आरोप लगाया है। जिलाधिकारी को इस बारे में शिकायती पत्र देकर इंसाफ की मांग की गई। जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं।  

विज्ञापन


दिल्ली निवासी गुरप्रीत सिंह ने जिलाधिकारी के जनता मिलन कार्यक्रम में शिकायत करते हुए बताया कि गोल्डन बाबा ने बिल्केश्वर कॉलोनी स्थित अपना मकान उन्हें विगत जुलाई में बेचा। जिसकी रजिस्ट्री भी गुरप्रीत सिंह के नाम हो गयी थी। गुरप्रीत ने बताया कि उसके पिता की अचानक तबियत खराब होने पर उसके परिवार को उनकेे इलाज के लिए दिल्ली जाना पड़ा। उनकी गैर मौजूदगी में गोल्डन बाबा ने मकान का ताला तोड़कर अपना कब्जा जमा लिया है। अब बाबा के अनुयायियों से उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही हैं। जिलाधिकारी ने मामले को धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


दूसरी ओर,  गोल्डन बाबा ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि अभी गुरप्रीत ने पूरा पैसा नहीं दिया है। उसे बकाया पैसा देना है जिसका विवाद कोर्ट में भी विचाराधीन है। कब्जा करने का आरोप गलत है। उन्होंने बताया कि अभी तो कब्जा दिया ही नहीं गया है जब पूरा पैसा आ जाएगा तभी कब्जा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने सोने के आभूषणों की वजह से आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं गोल्डन बाबा

serious allegation on golden baba
golden baba - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गोल्डन पुरी नाम से मशहूर दिल्ली के कारोबारी और श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के महंत गोल्डन बाबा एक बार फिर कांवड़ लेकर हरिद्वार पहुंचे थे। 

इस बार वह 25वीं कांवड़ यात्रा पर हरिद्वार पहुंचे थे। बाबा ने 20 किलो सोना धारण किया हुआ था। जिसकी सुरक्षा के लिए उन्होंने  निजी अंगरक्षकों को तैनात किया था।  

उन्होंने रुड़की से विशेष कांवड़ तैयार कराई, जो करीब डेढ़ करोड़ रुपए की थी। इसे सोने के पत्र से सजाया गया था। कांवड़ में रखी शिव मूर्ति को भी सोने के आभूषणों से सजाया गया था। बता दें कि गोल्डन बाबा हर साल कांवड़ यात्रा पर पहुंचते हैं। और अपने सोने के आभूषणों की वजह से आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed